उत्तरा क्लब का वार्षिक उत्सव “शाम- ए- अवध  2022”  सम्पन्न

उत्तरा क्लब का वार्षिक उत्सव “ शाम- ए- अवध  2022”  सम्पन्न हुआ।एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय की महिलाओं की संस्था “उत्तरा क्लव” का वार्षिक समारोह का आयोजन दिनांक 15.05.2022 को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।


कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एम0 देवराज, प्रमुख सचिव ऊर्जा एवं अध्यक्ष (यू पी पी सी एल), पी0 गुरु प्रसाद, प्रबंध निदेशक (उ0 प्र0रा0 वि0 उ0 नि0), पंकज कुमार, प्रबंध निदेशक (यू0 पी0 पी0 सी0 एल0), भवानी सिंह खंगरौत, विशेष सचिव ऊर्जा एवं निदेशक (यू0 पी नेडा) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय के क्षेत्रीय कार्यकारी निदेशक (उत्तर) देबाशीष सेन, अध्यक्षा उत्तरा क्लब कराबी सेन ने संयुक्त रूप से इन गणमान्य अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया। अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि एम देवराज ने एनटीपीसी की, देश एवं प्रदेश के विकास में किए जा रहे कार्यों की सराहना की एवं एनटीपीसी के “वर्क लाइफ बेलेन्स” के प्रयासों की सराहना की। साथ ही उत्तरा क्लब को इस कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनायें भी दी।


उत्तरा क्लब के इस वार्षिक सम्मेलन में सदस्याओं द्वारा विभिन्न प्रकार के रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिसमे “गणेश वंदना”, समूह गान, नृत्य तथा नाटिका “हम दो हमारे दो” (मोबाइल) का प्रस्तुतीकरण किया गया जिसे सभी अतिथियों एवं आमंत्रित विशिष्ट अतिथियों ने सराहा। आगे इस कार्यक्रम में प्रदीप अली आर्केष्ट्र ग्रुप ने भी अपनी प्रस्तुति दी एवं अपने सुरीले तथा  मधुर संगीत से सभी अतिथियों का भरपूर मनोरंजन किया।इस कार्यक्रम में उत्तरा क्लब की कार्यकारिणी की सदस्याओं एवं अन्य सभी सदस्याओं ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। उत्तरा क्लब के इस कार्यक्रम में उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय के कर्मचारियों, महिलाओं व बच्चों ने बढ़- चढ़ कर भाग लिया।
 
 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button