यूपी नहीं भूलेगा गुंडागर्दी-स्मृति ईरानी


हिमांशु दुबे

यूपी नहीं भूलेगा सपा की गुंडागर्दी, योगी ने माफियाओं को भेजा जेल,गाजीपुर में स्मृति ने याद दिलाये सपा के कारनामे

गाजीपुर ।  गाजीपुर में जनविश्वास यात्रा को रवाना करते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने पहले गाजीपुर की बलिदानी धरती को प्रणाम किया। उन्होंने भारत माता की जय से अपने उद्बोधन का शुभारंभ करते हुए गाजीपुर की बलिदानी धरती को प्रणाम किया। कहा कि यह यात्रा जनता के प्रति भाजपा के विश्वास को भावना को समर्पित कर गांव-गांव, शहर-शहर जाएगी। आह्वान किया कि जहां से यात्रा गुजरे तो याद दिलाओ कि भूलना मत वो मंजर जब साइकिल के साथ वो हाथ का पंजा जुड़ा था और वो हाथ हमारी मां- बहनों का आंचल उड़ाया करता था। भूलना मत उप्र का वो मंजर जब गरीब की बेटियों पर लाठी चलाई जाती थी, सरकारी नौकरी नेता अपनी जेब में रखते थे और भाई-भतीजे को बांटते थे।


उन्होंने कहा कि गाजीपुर के भाइयों भूलना मत वो मंजर जब किसान खाद के लिए लड़ता था और किसानों पर लाठी चलाने से सपा का कोई भी नेता डरता नहीं था। भूलना मत, गरीबों को लूट-लूट कर गुंडे-माफिया अपना आलीशान महल बनाते थे। कहा कि जिनकी यादशात कमजोर है, उनसे कहना चाहती हूं गाजीपुर में भी बुल्डोजर चलाया गया माफिया के छाती पर। दर्द हुआ तो अखिलेश को हुआ। अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि मैं उनसे पूछता चाहती हूं, दर्द तब क्यों नहीं हुआ, जब जनता लूटी जा रही थी। दर्द तब क्यों नहीं हुआ जब बहनों की इज्जत लूटी जा रही थी, दर्द तब क्यों नहीं हुआ, जब माफिया एके-47 लेकर भयभीत कर रहे थे। तब जनता के लिए दर्द क्यों नहीं हुआ।


योगी सरकार ने माफिया की अवैध संपत्ति पर बुल्डोजर चलाया। कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ हुई क्योंकि जनता चाहती थी। गुंडे-मवालियों को जेल भेजा योगी सरकार ने, क्योंकि जनता चाहती थी। कहा कि अभी तो चुनाव घोषित नहीं हुआ और सपा की गुंडई तो देखिये, पुलिस वाले के गिरेबान तक इनका हाथ पहुंच गया है। सपा के गुंडे जब पुलिस वालों को नहीं बख्शते तो सोचिए गरीब को क्या बख्शेंगे। उन्होंने कोरोना काल में केंद्र व प्रदेश सरकार के कार्यों को गिनाया और कहा कि यह रिकार्ड है कि मोदी सरकार ने 19 महीने तक 80 करोड़ जनता के घर मुफ्त में राशन भेजवाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button