अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर एक महिला की मौत तीन घायल

एकसड़वा में अज्ञात वाहन ने दो बाइक को मारी टक्कर एक महिला की मौत, तीन गम्भीर रूप से घायल।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। महराजगंज जनपद के कोल्हुई थाना क्षेत्र के एकसड़वा गांव के पास एक अज्ञात वाहन के ने दो बाइक को टक्कर मार दिया जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई वही तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों की सहयोग से पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।जानकारी के लिए बता दे की दो बाइक एक साइड से एकसड़वा गांव के पास पहुची थी तभी एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार फरार हो गया जिसमें एक महिला कुटरा निवासी एकसड़वा उम्र 65 वर्ष की मौके पर मौत हो गई।

वही तीन लोग ओम प्रकाश निवासी एकसड़वा व सजरे आलम व आसिफ शाह निवासी महुवा घायल हो गए। इस संबंध में स्थानीय ने बताया की एक वाहन दोनो बाइक को ठोकर मार कर फरार हो आया जिसमें दोनो बाइक टकरा गई एक महिला की मौके पर मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया की शव को अपने कब्जे ले लिया गया है घायलो को उपचार के लिए अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button