अल्ट्रासाउंण्ड एवं पैथोलॉजी सेंटर संचालकों की मनमानी

सुनील कुमार पांडेय

महराजगंजमहराजगंज फरेंन्दा बनकटी सामुदायिक स्वास्थ क्षेत्र के अंन्तर्गत सेठ आनंन्दराम जयपुरिया इंटर कॉलेज के सामने कृष्णा डायग्नोस्टिक एंव पैथोलॉजी सेंटर अवैध रूप से संचालित हो रहा है. जिसमें आए दिनों भोले भाले लोगों को ठगने का कार्य किया जा रहा है. इन अवैध पैथोलॉजी और अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक के उपर शासन प्रशासन का चाबुक कब चलेगा सबसे बड़ी बात यह है कि फरेंन्दा एस डी एम आफिस से महज 500 मीटर की दूरी पर इतना बडा़ डायग्नोस्टिक सेंटर एवं पैथोलॉजी सेंटर अवैध रुप से चल रहा है और अधिकारियों को भनक तक नहीं लग रही है. इससे यह प्रतीत होता है कि कहीं ना कहीं अधिकारियों के साठगांठ से तो नहीं चलता है जिसमें आये दिन भोले भाले जनता से खून जाँच के नाम पर अच्छी खासी ठगी की जाती है और अल्ट्रासाउंड के नाम पर लोग उसे 500 सौ और 700 सौ रूपया वसूला जा रहा है. एक तरफ जहां पूरा देश कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से जूझ रहा है तो वहीं पर इन अवैध पैथोलॉजी एवं अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक चांदी काट रहे हैं.

जब सी एसी अधीक्षक अंग्रेज सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा यह मामला हमारे संज्ञान में है अगर शिकायत मिली तो कार्यवाही जरूर होगी. सूत्रो से मिली जानकारी के आनुसार फरेंन्दा में जितने भी हैं हास्पिटल है इन अवैध कृष्णा डायग्नोस्टिक एवं पैथोलॉजी सेंटर संचालक से लोगो का सेटिंग रहता है कि आप हमारे यहां मरीजों को भेजेंगे तो आपको कमीशन देंगे इस कमीशन के चक्कर में जो भोली-भाली जनता है इन लोगों के चक्कर में आकर ठगी का शिकार होती है. फरेंदा में इतना बड़ा खेल हो रहा है इस पर स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन का चाबुक कब चलेगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button