राजनाथ के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने बांटे लड्डू

105
राजनाथ के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने बांटे लड्डू
राजनाथ के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने बांटे लड्डू

राजनाथ के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने बांटे लड्डू। विभिन्न बाजारों में आज मनाया जायेगा जन्मदिन।

लखनऊ। देश के रक्षामंत्री लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह का जन्मदिन की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने हजरतगंज स्थित दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर उनकी लम्बी आयु की कामनाएं की। उतर प्रदेश कपड़ा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष अशोक मोतियानी महामंत्री अनिल बजाज के नेतत्व में हजरत गंज सहित अमीनाबाद के व्यापारियों ने अपने लोक प्रिय सांसद राजनाथ सिंह के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर व्यापारियों संगठनो ने हजरत गंज दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर परिसर में राजनाथ सिंह की लम्बी आयु के लिए पूजा अर्चना कर लड्डू बांटे।

इस मौके पर अशोक मोतियानी ने बताया कि राजनाथ सिंह का जन्मदिन 10 जुलाई को लखनऊ सहित पुरे प्रदेश में मनाया जायेगा। कल कपड़ा व्यापारी लखनऊ, कानपुर, बनारस, आगरा, भी राजनाथ सिंह के जन्म दिन पर बाजारों में खुशी मनाते हुए लड्डू बाटेंगे। आज हजरतगंज में श्याम कृषनानी, प्रभू जालान, गौतम राजपाल, दीपक लालवानी, संजय जसवानी, सुशील गुरनानी, किशन चंद बंबानी, रतन मेघानी, पुनीत लाल चंदानी घनश्याम दास साहित गुरमीत सिंह हरजोत सिंह साहित अन्य शामिल हुए। राजनाथ के जन्म दिन की पूर्व संध्या पर व्यापारियों ने बांटे लड्डू