शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा

पुरंदरपुर कोतवाल आशुतोष सिंह ने शराब कारोबारियों पर कसा शिकंजा,दो करोबारी पर आबकारी एक्ट का केस दर्ज।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – महराजगंज प्रदेश भर में चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत कल रविवार को आबकारी निरीक्षक नौतनवा और फरेंदा तथा पुरंदरपुर कोतवाल मयफोर्स की संयुक्त टीम के द्वारा पुरंदरपुर थाना अंतर्गत टेढ़ी ग्राम में दबिश की कार्यवाही की गई। दबिश के दौरान टेढ़ी के ब्रह्मपुर टोला से अलग-अलग स्थानों से 20 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

घरों के पीछे व झाड़ियों में छुपा कर रखा गया 12 कुंटल से अधिक महुआ लहान जब्त कर नियमानुसार नष्ट किया गया साथ ही इस पूरी कार्यवाही के दौरान दो महिला दुर्गावती निवासी टेढ़ी, सीभावती निवासी टेढ़ी दोनो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार कर सुसंगत धारा में चालान किया गया।

कार्यवाई के दौरान टीम में पुरंदरपुर कोतवाल आशुतोष सिंह अशरफ अली दीनानाथ मौर्या आबकारी निरीक्षक रवि विद्यार्थी व संदीप नाथ त्रिपाठी तथा सिपाही अभिषेक दिग्विजय विक्की गौड़ पल्लवी सिंह बृजेंद्र विजय व नितेश चौरसिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button