Thursday, March 26, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या सफाईकर्मी नदारद झाडू लगा रही रसोइया

सफाईकर्मी नदारद झाडू लगा रही रसोइया

261
उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा सम्मान
उत्कृष्ट ग्रामोद्योग इकाइयों को मिलेगा सम्मान

स्कूलों से सफाईकर्मी नदारद, झाडू लगा रही रसोइया। प्राथमिक विद्यालय पूरेकाजी मवई विकास खण्ड अयोध्या।

मवई /अयोध्या। ग्राम पंचायत बाबूपुर के गांव पुरेकाजी स्थित प्राथमिक विद्यालय पूरेकाजी की सफाई करने के लिए सफाईकर्मी नहीं जा रहे हैं। इस कारण रसोइयों को स्कूल की साफ सफाई करनी पड़ रही है। गांव और वहां के स्कूल साफ सुथरे रहें। इसके लिए गावों में सफाई कर्मचारी नियुक्त किए गए थे, जब वही ग्राम प्रधान यमुना प्रसाद से जानकारी ली गई तो उन्होंने बताया सफाई कर्मचारी प्रेमलाल सफाई करने आते थे लेकिन अब उनकी ड्यूटी अयोध्या जिले पर लगा दी गई है इसलिए वह नहीं आ रहे हैं।


प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका असमा अन्सारी ने बताया सफाई कर्मचारी के ना आने के कारण विद्यालय बहुत गंदा हो जाता है। मजबूर हो कर हम लोगों को सफाई करनी पड़ती है।इसी वजह से रसोईया से साफ सफाई करनी पड़ती है। और उन्होंने बताया कि बरसात में विद्यालय प्रांगण में पानी भी भर जाता है जिससे बच्चों को आने-जाने वा पढ़ने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सफाईकर्मी नदारद झाडू लगा रही रसोइया