बूथ की मजबूती से ही सरकार बनेगी- अनिल

सपा नेता अनिल यादव ने प्रदेश के कई जिलों से आये सपा नेताओं और सहयोगियों से की मुलाकात,सन्देश दिया की बूथ की मजबूती से ही सरकार बनेगी।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी स्थित समाजवादी मुख्यालय पर सपा नेता अनिल यादव ने प्रदेश के जिलों से आये हुये सपा नेताओं और सहयोगियों से मुलाकात की और उनका मार्ग दर्शन भी किया।उन्होने बातचीत के दौरान सपा नेता ने बातचीत के दौरान कहां की बूत की मजबूती से ही पार्टी की मजबूती संभव है क्योंकि अगर बूथ मजबूत है तो चुनाव में अच्छे ढंग से जीत दर्ज की जा सकती है और समाजवादी सरकार बनाई जा सकेगी। आज के दिन विरोधी पार्टियां तरह-तरह के हथकंडे अपनाकर मतदाताओं को बरगलाने का काम कर रही हैं जिसके प्रतिउत्तर में हम सभी से यही कहते हैं सजग रहें अपना कार्य करते रहें पार्टी से और समाजवादी विचारधारा से लोगों को जोड़ने का कार्य निरंतर जारी रखना है।

सपा नेता ने भाजपा सरकार पर भी निशाना साधा उन्होंने कहा कि जिस तरह से अखिलेश यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी को जनसमर्थन मिल रहा है उससे आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में समाजवादी सरकार बनने में कोई संदेह नहीं है। प्रदेश की जनता अब पूरी तरह से मन बना चुकी है सत्ता परिवर्तन करना है और अबकी बार समाजवादी सरकार बनाना है आज का युवा बेरोजगार है जिसके रोजगार के अवसर को भाजपा सरकार ने ध्वस्त कर दिया है और शिक्षा का स्तर घर में पहुंचा दिया है जिससे भविष्य युवाओं, छात्रों का और देश का भी अंधकार में दिखाई दे रहा है। गरीब मजदूर किसान महिला के हितों को भाजपा सरकार ने अनदेखा किया है आगामी विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा से इसका हिसाब लेगी और समाजवादी सरकार बनाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button