2022 का चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव-अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी और अम्बेडकरवादी मिलकर उत्तर प्रदेश में बदलाव लाएंगे। नौजवान, बेरोजगारी और नौकरी को लेकर डबल इंजन कोे सत्ता  से बाहर करेंगे। जनता बदलाव चाहती है। जिस तरह से सबका साथ और सहयोग मिल रहा है उससे लग रहा है कि समाजवादी पार्टी 400 सीटें भी जीत जाएगी। भाजपा की सन् 2022 में ऐतिहासिक हार होगी।श्री यादव आज यहां आयोजित जनसभाओं में एकत्र विशाल जनसमुदाय को सम्बोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सुभासपा, अपना दल (कमेरा) जनवादी पार्टी (सोशलिस्ट) के भी नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। उन्होंने कहा कि पुलिस के अत्याचारों से समाज के सभी वर्गो के लोग प्रताड़ित एवं अपमानित हुए है। समाजवादी सरकार में किसी के साथ अन्याय नहीं होगा। सबका सम्मान होगा।


अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जातीय जनगणना नहीं करा रही हैं। वह जातियों के बीच नफरत फैलाने का काम करती है। सपा सरकार तीन महीने के अंदर जातीय जनगणना कराकर सबको हक दिलाएगी। सन् 22 का चुनाव संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव है। उन्होंने नौजवानों को रोजगार देने तथा पुलिस में भर्ती करने का भी आश्वासन दिया। जनता का आव्हान किया कि वह खुशहाल प्रदेश और सुन्दर भविष्य बनाने के लिए योग्य सरकार बनाए। उन्होंने महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता से आवाज उठाने को कहा। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता से समर्थन लेने के लिए हम समाजवादी विजय रथ यात्रा से निकले हैं।

भाजपा लाल रंग समझती है या नहीं, वे स्वीकार कर रहे हैं कि वे लाल टोपी से डरते हैं। लाल रंग भावना और क्रांति का रंग है, जिनके जीवन में लाल रंग नहीं है, वे इसे नहीं समझेंगे। मां दुर्गा की चुनरी लाल, सिंदूर लाल है। लाल एक जीवंत रंग है, लाल टोपी जय प्रकाश नारायण ने पहनी थी, डॉ0 राम मनोहर लोहिया और उनके शिष्यों नेताजी (मुलायम सिंह यादव) और बृजभूषण तिवारी द्वारा संपूर्ण क्रांति का नारा दिया था। ये सभी ऐसे नेता हैं जिन्होंने लाल टोपी पहनी थी और किसानों, गरीबों, युवाओं और अल्पसंख्यकों के लिए कड़ी मेहनत की और उनके लिए सम्मान हासिल करने का काम किया। संविधान का अनादर करने वालों से संविधान को बचाना समय की मांग है, और हमारे पास सिर्फ लाल नहीं है, हमारे पास ओम प्रकाश राजभर जी का पीला और हरा रंग है। जब ये लोग एक साथ आएंगे तो यूपी से एक रंग को पसंद करने वालों को हटा देंगे।


   अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की सरकार ने किसानों, नौजवानों को अपमानित किया है। भाजपा ने जनता से झूठे वादे किए। पिछले चुनाव में किए गए वादों को पूरा नहीं किया। आज लोगों की कमाई आधी हो गई है और महंगाई दुगनी हो गई है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने पहले तीन काले कृषि कानून लाकर किसानों को बर्बाद करने की साजिश रची। कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन करने वाले किसानों को अपमानित किया। किसान आंदोलन में 700 किसानों को अपनी जान गंवानी पड़ी। अब यूपी और पंजाब का चुनाव देखकर भाजपा ने काले कृषि कानून वापस लिया। अगर यह कृषि कानून पहले ही वापस हो गए होते तो हमारे किसानों की जान बच जाती। लखीमपुर खीरी ने भाजपा के लोगों ने किसानों पर जीप चढ़ाकर कुचल दिया। श्री यादव ने कहा कि आज किसानों को डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है। खाद के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है।

भाजपा सरकार नौजवानों के लिए नौकरी रोजगार का इंतजाम नहीं कर पाई। जो नौकरियां निकली उसके पेपर लीक हो गए और परीक्षाएं रद्द हो गई। बड़े पैमाने पर नौजवान परेशान हुई है। उनकी उम्मीदें टूट गयी। किसान लखीमपुर खीरी की घटना को कभी भूल नहीं पाएगा प्रदेश की जनता हाथरस और कासगंज जैसी घटनाएं नहीं भूल सकती।श्री यादव ने कहा कि इसी तरह से नौजवान अपने ऊपर पड़ी लाठियों को नहीं भूलेगा। भाजपा के अपमान का बदला लेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश का विकास रोक दिया है। समाजवादी सरकार जौनपुर में सबसे अच्छा मेडिकल कॉलेज बना रही थी, लेकिन यहां से बीजेपी सरकार ने काम रोक दिया और आज खंडहर होकर खड़ा है। उत्तर प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर भी फेल है। महिला उत्पीड़न और अपराध यूपी में सबसे ज्यादा है।

समाजवादी विजय रथ यात्रा का भारी जनसमुदाय ने जोरदार उत्साह के साथ स्वागत किया। समाजवादी विजय रथ यात्रा का मंगलवार को छठवां चरण शुरू हुआ। रथ यात्रा सुबह 12 बजे जौनपुर पुलिस लाइन से शुरू हुई।अखिलेश यादव के समाजवादी विजय रथ पर पहुंचते ही भीड़ जोश और उत्साह से भर गई। इस मौके पर सपा और उसके गठबंधन के सहयोगी भारतीय सुहेलदेव समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर, जनवादी पार्टी के अध्यक्ष संजय चौहान और अपना दल (कमेरावादी) की अध्यक्ष कृष्णा पटेल अखिलेश यादव के साथ यात्रा में मौजूद रहे। इनके अलावा सभी दलों के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।अखिलेश यादव समेत अन्य नेताओं ने भीड़ का अभिवादन किया। रथ यात्रा में मौजूद लोगों ने गगनभेदी नारों से नेताओं का स्वागत करते हुए अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे लगाए।


    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री राजेन्द्र चौधरी ने कहा है कि जौनपुर में चारों तरफ सपा और सहयोगी दलों के झंडे और टोपियों से लैस खुशी से झूमते लोग उत्साहित दिखाई दे रहे थे। चारों तरफ लाल, पीली, नीली, टोपियां दिखाई दे रही थीं। यात्रा में आई भीड़ में नौजवान, छात्र, बुजुर्ग महिलाएं, किसान, व्यापारी और सभी वर्ग के लोग मौजूद रहे। हर वर्ग इस बार समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित दिखा। लोगों का कहना है कि भाजपा सरकार ने उनका वर्तमान बर्बाद कर दिया और कोई भविष्य नहीं दिख रहा है। जनता को समाजवादी पार्टी और अखिलेश जी से ही उम्मीदें हैं। अखिलेश यादव जी ही प्रदेश का विकास करेंगे। नौकरी और रोजगार का इंतजाम करेंगे। तभी किसानों के साथ न्याय हो सकेगा। प्रदेश का रुका हुआ विकास फिर से समाजवादी सरकार में शुरू होगा।


                 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button