Monday, April 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन शादी विवाह योजना का उठाये लाभ

दिव्यांगजन शादी विवाह योजना का उठाये लाभ

245
दिव्यांगजन शादी विवाह योजना का उठाये लाभ
दिव्यांगजन शादी विवाह योजना का उठाये लाभ

दिव्यांगजन शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना का उठाये लाभ, करें आनलाइन आवेदन।

प्रतापगढ़। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी राजीव कुमार ने जनपद के समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया है कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा संचालित शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत आनलाईन आवेदन वेबसाइट पर स्वीकार किये जा रहे है। आवेदन पत्र साइबर कैफे, निजी इण्टरनेट केन्द्र लोकवाणी के माध्यम से स्थापित जनसुविधा केन्द्रों के माध्यम से किया जा सकेगा। इस योजनान्तर्गत दिव्यांग दम्पति को विवाह करने पर पुरूष के दिव्यांग होने पर प्रोत्साहन पुरस्कार रूपये 15000 एवं महिला के दिव्यांग होने पर रूपये 20000 तथा यदि दम्पत्ति (पति-पत्नी) दिव्यांग है तो रूपये 35000 पुरस्कार स्वरूप प्रदान किया जाता है।

इच्छुक/पात्रता रखने वाले दिव्यांगजन आनलाइन आवेदन दम्पत्ति को दिव्यांगता प्रदर्शित करने वाला संयुक्त नवीनतम फोटोग्राफ, आयु प्रमाण पत्र जिसमें जन्म तिथि का अंकन हो, जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, राष्ट्रीयकृत बैंक में संचालित संयुक्त खाता आदि अभिलेख पूर्ण कर आनलाइन आवेदन कर हार्डकापी मय संलग्नों सहित कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतापगढ़ के कक्ष संख्या-25 में जमा करा दें ताकि नियमानुसार अग्रेतर कार्यवाही की जा सके। दिव्यांगजन की शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजना में विवाह पंजीयन की बाध्यता नहीं है। शादी विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार योजनान्तर्गत आनलाईन आवेदन वेबसाइट http://divyangjan.upsdc.gov.in पर किये जा सकते है। आनलाइन आवेदन किसी भी असुविधा हेतु कार्यालय जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रतापगढ़ से किसी कार्य दिवस में सम्पर्क कर सकते है। दिव्यांगजन शादी विवाह योजना का उठाये लाभ