शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर पुलिस मुस्तैद पुलिस अधीक्षक

सुनील कुमार पाण्डेय

महाराजगंज जिले में 19 अप्रैल को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है । जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में जिले के 19 थानों की पुलिस के जवानों के साथ अलग-अलग स्थानों पर फ्लैग मार्च किया साथ ही साथ अपने अपने क्षेत्र के लोगों से मिलकर चुनाव के दौरान होने वाली अवैध गतिविधियों के संबंध में पुलिस को सूचना देने के लिए लोगों को प्रेरित भी किया । पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने बताया कि जिले में निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है जिसको देखते हुए जिले के समस्त पुलिस थानों की फोर्स ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों को सुरक्षा का एहसास दिलाया वही जहां जहां जिले में संवेदनशील गांव है वहां पुलिस द्वारा पैदल मार्च निकालकर लोगों को संदेश देना चाह रहे है की जिले में शांतिपूर्ण चुनाव कराने को लेकर पर्याप्त पुलिस फोर्स मौजूद है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button