Saturday, April 11, 2026
Advertisement
Home राजनीति सपा का फिर बढ़ने लगा कुनबा

सपा का फिर बढ़ने लगा कुनबा

255

समाजवादी पार्टी के 2022 में गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) विधानसभा प्रत्याशी रवीन्द्र चौधरी के नेतृत्व में सोना सिंह चेयरमैन नगरपालिका परिषद गढ़मुक्तेश्वर जनपद हापुड़ ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर उनके नेतृत्व में आस्था जताते हुए आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उम्मीद है कि उनके आने से समाजवादी पार्टी को मजबूती मिलेगी।

बहुजन समाज पार्टी छोड़कर समाजवादी पार्टी में आज शामिल होने वालों में उस्मान चौधरी, वर्तमान बसपा सभासद, खजान सिंह अध्यक्ष मूढ़ा उद्योग, शेर सिंह कर्दम प्रबंधक डॉ0 अम्बेडकर उत्थान समिति, अशोक कुमार (फौजी) जिला सचिव किसान मोर्चा भारतीय किसान यूनियन, अरविन्द कुमार एडवोकेट बसपा नगर कार्यकारिणी सदस्य, बादल सिंह आजाद युवा मोर्चा बसपा कार्यकारिणी सदस्य, शहजाद चौधरी सदस्य युवजन बसपा तथा श्रीमती सरिता पत्नी योगेन्द्र पूर्व सभासद बसपा प्रमुख है।समाजवादी पार्टी में शामिल नेताओं ने अखिलेश यादव के नेतृत्व में सन् 2024 में समाजवादी पार्टी को भारी बहुमत से जीत दिलाने का भरोसा दिलाया है।