Tuesday, April 28, 2026
Advertisement
Home राजनीति अयोध्या दौरे पर शिवपाल यादव ने कहा परिवार में कभी मनमुटाव नहीं...

अयोध्या दौरे पर शिवपाल यादव ने कहा परिवार में कभी मनमुटाव नहीं रहा

233

अयोध्या- समाजवादी पार्टी से कलह होने के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव आज अयोध्या दौरे पर हैं। यहां उन्होंने साधु संतों से मिलकर उनका आशीर्वाद लिया। इसके साथ ही उन्होंने जिले में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनके कार्यों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

अयोध्या पहुंचे शिवपाल यादव मीडिया से भी मुखातिब हुए। मीडिया से बातचीत में उन्होंने समाजवादी पार्टी से प्रसपा के मेल के संकेत दिए। उन्होंने कहा कि, मैंने एक गैर भाजपावाद का नारा दिया कि, सभी विपक्ष एक हो। उन्होंने कहा कि, यदि हम सब एक हो जाएं तो भारतीय जनता पार्टी को आसानी से हटाया जा सकता है।

परिवार की राजनीतिक मेल की बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, हमारे परिवार में कभी मनमुटाव नहीं रहा है। उन्होंने कहा हमारे यहां न पहले कभी मनमुटाव था और न ही आज है। इसके बाद भाजपा को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि, वर्षों से अयोध्या का कोई विकास नहीं दिखा, आज भी सब पहले जैसा ही है।