सी न्यूज ब्यूरो चीफ ने एक और व्यक्ति की बचाई जान

प्रेस क्लब आप महराजगंज के तत्वधान में सी न्यूज ब्यूरो चीफ अंगद शर्मा ने एक और व्यक्ति की बचाई जान।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – प्रेस क्लब आफ महराजगंज के तत्वावधान में सी न्यूज ब्यूरो चीफ अंगद शर्मा द्वारा सराहनीय कार्य किया गया। आपको बता दें कि एक व्यक्ति की जान बचाने के लिए आज वह लखनऊ जा कर एक बार फिर रक्तदान किए है । जिसमें एक जरूरत मंद व्यक्ति की जान बच गई है।

पुरी जानकारी के लिए आपको बता दें कि इसके पहले भी अंगद शर्मा ने दो बार ब्लड डोनेट किया था। जिसमें उन्होंने दो लोगों की जान बचा चुकें है, उन्होंने बताया की प्रेस क्लब आफ महराजगंज की पुरी टीम जिस तरह से समाजिक कार्यो में बड़ चड़ कर हिस्सा लिया है वह सराहनीय है ।

इस तरह का कार्य पुरी टीम के साथ मिलकर अजीवन किया जाएगा जिससें किसी भी मजबूर व्यक्ति को रक्त के कमी से जान ना जा सके और उन्होंने ब्लड डोनेट करते हुए यह भी कहा कि जीवन बचाने के लिए रक्तदान का यह सफर आगे भी जारी रहेगा युवाओं को आगे आकर बेबस व असहाय लोगों की मदद करनी चाहिए।

इस मौके पर प्रेस क्लब आफ महराजगंज के जिलाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, आशीष शुक्ला, अमितेश त्रिपाठी, राहुल त्रिपाठी, मनोज चतुर्वेदी, अनुज शुक्ला, बृजेश पांडेय, जेडी अंसारी, अमृत पाण्डेय, जेबी सिंह सहित सभी पदाधिकारियों ने अंगद शर्मा को बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button