नगर पंचायत का एसडीम ने किया औचक निरीक्षण

बृजमनगंज नगर पंचायत में साफ सफाई का एसडीएम राजेश जायसवाल ने किया औचक निरीक्षण

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – बृजमनगंज नगर पंचायत बृजमनगंज में आज शुक्रवार सुबह 6 बजे फरेंदा एसडीएम राजेश जायसवाल ने पहुँचकर साफ सफाई का निरीक्षण किया ।


बताते चले कि लगातार मिल रही शिकायतों पर अचानक पहुचकर प्रत्येक गली, मोहल्ले,चौराहों पर गंदगी देकर सफाई कर्मचारियों को फटकार लगाते हुए चेतवानी देते हुए कहा है कि वही सफाईकर्मी नगर पंचायत में रहेगा जो साफ सफाई करेगा।


साफ सफाई न करने वाले लोगों को हटा दिया जाएगा एक बार सुधरने का मौका देते हुए बताया कि रविवार को बैठक कर के सभी का रूट तय किया जायेगा और नगर की सड़क व नाली पर कोई भी दुकानदार अतिक्रमण न करे अतिक्रमण करने वालो पर सोमवार से अभियान चलाकर कारवाई किया जाएगा।मौके पर भाजपा नेता योगेंद यादव, दिलीप चौधरी, राकेश जायसवाल, किशन जायसवाल, बबलू जायसवाल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button