भाजपा के सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन में संघमित्रा मौर्य नाराज

भारतीय जनता पार्टी के सामाजिक सम्पर्क अभियान में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तथा समापन सत्र को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सम्बोधित किया। भगवान बुद्ध, सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य, ज्योतिबा राव फुले, सावित्री बाई फुले को नमन करके अटल बिहारी वाजपेई साइंटिफिक कन्वेंशन सेंटर लखनऊ में प्रारम्भ हुए सम्मेलन को प्रदेश सरकार के मंत्री धर्म सिंह सैनी, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जसवंत सैनी, सांसद रवीन्द्र कुशवाहा, डा0 संघमित्रा मौर्य, पार्टी के प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य, विधायक बहोरनलाल मौर्य, धर्मेन्द्र शाक्य, कमलेश सैनी, ममतेश शाक्य, सुशील शाक्य, राम रतन कुशवाहा ने भी सम्बोधित किया।

 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि शांति,मैत्री और करुणा की जब कभी बात होगी तो भगवान बुद्ध की बात होगी। लेकिन तालिबानियों ने अफगानिस्तान के बालियान में ढाई हजार वर्ष पुरानी मूर्ति को तोड़ डाला। देश के अंदर जो तालिबान का समर्थन कर रहे हैं वह बुद्ध और देश के विरोधी हैं। अमेरिका ने तालिबानियों पर द्रोण से हमले करके उन्हे प्रतिमा तोड़ने पर सबक सिखाया। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ ने कट्टरपंथियों पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि तालिबानियों ने जिस तरह से शांति, मैत्री और करुणा का संदेश देने वाले भगवान बुद्ध की प्रतिमा तोड़ी तो अमेरिका ने द्रोण के हमले से तालिबानियों की चमड़ियों को बारुद से झुलसा दिया। तालिबानियों का कुछ लोग देश में समर्थन कर रहे हैं। जबकि तालिबानी शांति, करुणा के विरोधी है और तालिबान का समर्थन करना आधी आबादी और बच्चों का अपमान करना है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में महात्मा बुद्ध से जुड़े सबसे ज्यादा स्थान हैं उनका विकास और विस्तार किया जा रहा है। महात्मा बुद्ध के नाम से अंतररष्ट्रीय हवाई अड्डा बनाया गया है। 


विपक्ष के पास मुद्दा नहीं है। वह सरदार पटेल का अपमान करना चाहती है। राष्ट्र में सरदार पटेल एक तरफ और देश तोड़ने वाले एक तरफ है। देश को तोड़ने वाले जिन्ना का समर्थन कर रहे हैं। जबकि सरदार पटेल राष्ट्रनायक है और जिन्ना राष्ट्रद्रोही हैं। अगर सरदार पटेल नहीं होते भारत की स्थिति क्या होती यह सोचकर ही मन कांप उठता है। 
मुख्यमत्री ने कहा कि भारत की आन-बान शान का प्रतीक तिरंगा में जो मणि है वह धर्मचक्र है। धर्मचक्र प्रवर्तनाय की प्रेरणा कौन देता है उसका नाम अशोक है। भारत का शौर्य चद्रगुप्त मौर्य थे। भारत की सीमाएं पाकिस्तान, बांग्लादेश और इससे भी विस्तृत भूभाग भारत का हिस्सा था। लेकिन समय के अनुरूप हम अपनी एकता को बनाए नहीं रख पाए। मध्य एशिया से जुड़े हुए बर्बर जातियों ने हमलाकर हमारी संपदा को तोड़ा लूटा और बर्बाद किया। लेकिन इतिहासकारों ने अशोक और चंद्रगुप्त को महान नहीं बताया। सिंकदर जो चद्रगुप्त से हारा था उसे महान बता दिया। अब जरूरत है कि अपनी मूल्यों को समझे। मोदी ने एक भारत-श्रेष्ठ भारत का नारा दिया। जिससे हम लोग देश की अस्मिता से जुड़े।


मुख्यमत्री ने कहा कि सपा सरकार में आवास योजना का लाभ चेहरा देखकर मिलता था। भाजपा की सरकार में दस करोड़ आवास देश भर में मिले। जब प्लेग आया था तो ढाई करोड़ लोग मरे थे। जितने लोग बीमारी से ही नहीं मरे थे, उससे ज्यादा भूख से मरे थे। लेकिन कोरोना उससे बडी महामारी थी, लेकिन प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी जी ने फ्री राशन, फ्री उपचार और फ्री वैक्सीन दी। जिससे हम इस महामारी से निपट पाए। हमने जो कहा वह किया। धारा 370 हटाएंगे तो उसे हटाया, अयोध्या का भव्य मंदिर निर्माण कराया जा रहा है। नालंदा में विश्ववद्यालय को किसने तोड़ा था, लेकिन अटल जी ने इसे फिर से शुरू कराया।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि सपा की सरकार में प्रदेश में माफियाओं की सवारियां निकलती थी और उन्हें रोकने-टोकने की हिम्मत किसी में नहीं थी। लेकिन आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व की सरकार में माफिया अपनी जान की भीख मांग रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्तार को बचाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पंजाब सरकार की पूरी ताकत झोंक दी थी। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी गरीबों की पार्टी है। मोदी जी व योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकारें गरीबों के जीवन को खुशहाल बनाने के लिए सारी योजनाएं उन्हें समर्पित कर रही हैं। 


स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि देश के कम्युनिस्ट विचारधारा के सभी अलगाववादियों ने उत्तर प्रदेश में डेरा डाल लिया है। वह प्रदेश में क्षेत्रवाद, जातिवाद व साम्प्रदायिकता का जहर घोलने के लिए आ चुके है। प्रदेश की जनता को गुमराह करने के लिए हथकंडे अपना रहे है। यह विघटनकारी शक्तियां देश, देशभक्तों तथा भारतीय संस्कृति तथा संस्कारों को अपमानित करने का काम कर रही हैं। प्रदेश की खुशहाली के लिए इन तत्वों से डटकर मुकाबला करना है।  भारतीय जनता पार्टी में कोई भी कार्यकर्ता पार्टी में बूथ अध्यक्ष से राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पंचायत सदस्य से राष्ट्रपति तक किसी भी दायित्व तक पहुंच सकता है। भाजपा का कार्यकर्ता वंदेमातरम् तथा भारत माता की जय-जयकार करता है। जबकि सपा-बसपा-कांग्रेस जैसी परिवारवादी पार्टियों में कार्यकर्ता सिर्फ राजकुमार तथा राजकुमारियों की जय-जयकार करता है। उन्होंने कहा कि गरीब को पक्का मकान, राशन, दवाई के साथ ही सुरक्षा तथा सम्मान की प्रतिबद्धता के साथ योगी जी के नेतृत्व की भाजपा सरकार काम कर रही है। मां, बहन, बेटी को सुरक्षा व सम्मान भाजपा सरकार में सुनिश्चित हुआ है। आज किसी की हिम्मत नहीं जो किसी के प्लाट पर, जमींन पर, मकान पर या बहन-बेटी को आंख उठा कर देख ले। योगी सरकार सुरक्षा की गांरटी है। 


उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में  विपक्ष  की सरकारों से कई गुना ज्यादा काम किए गए हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा को 51 प्रतिशत वोट आप सबके सहयोग व समर्थन से हासिल हुए। उन्होंने कहा बीजेपी में अनंत संभावनाएं हैं। उन्होंने समाज के लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि वह बयानवीरों से सावधान रहें, उनकी जमीन खिसक चुकी है। रोजा इफ्तार करने वाले जनेऊ दिखाने का ढोंग कर रहे हैं। कहा कि आने वाले चुनाव में सब कुछ जाएं भूल-याद रखें केवल नरेंद्र मोदी और कमल का फूल। उन्होंने कुशवाहा समाज के गौरवशाली अतीत की भी याद दिलाई और कहा कि वोट कटवा लोगों से सावधान रहें। समाज का मैं कभी शीश झुकने नहीं दूंगा। समाज का हमेशा भला करने का प्रयास करता रहूंगा। 


शव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा-बसपा-कांग्रेस की तिकड़ी को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है और जनता जनार्दन हमारे साथ है। उनके साथ अपराधी और गुंडे हैं। डबल इंजन की सरकार ने देश व प्रदेश में अभूतपूर्व काम किए हैं। विश्व के सबसे प्रभावशाली शक्तिशाली और लोकप्रिय नेता नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। गुंडाराज से मुक्ति मिली है। लोक कल्याण की योजनाएं चल रही हैं। कोरोना के संकट के चलते व्यापारियों और व्यवसायियों के जीवन  भी काफी प्रभावित हुआ इसके बाद भी सरकार ने व्यापार और रोजगार बढ़ाने के अभूतपूर्व कार्य किए और व्यवसाय बढ़ाने के सभी उपाय किए गए। संसाधन जुटाए गए। 


उन्होंने कहा कि व्यापारियों और वैश्य समाज की समस्याओं का समाधान केवल और केवल भाजपा ही कर सकती है। कांग्रेस सपा-बसपा का भविष्य ना तो प्रदेश में है ना देश में है। यह एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह है। इन्हें समाज के गरीबों की कोई चिंता नहीं है। इन्हें केवल अपनी चिंता है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री मोदी जी ने बेईमानों को बेईमानी करने से रोक दिया, तो यह बौखलाए हुए हैं, तिलमिलाए हुए हैं। 2017 की भी स्थिति में यह विपक्षी नहीं आ पाएंगे। उन्होंने कहा बीजेपी को जिताने का संकल्प लेकर जाएं और इस संकल्प को सफल बनाएं।

(हिमांशु दुबे)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button