
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार कानून और संविधान से नहीं, बल्कि बुलडोजर की सोच से चल रही है। “जब मुख्यमंत्री की सोच ही बुलडोजर जैसी होगी तो जनता को न्याय कैसे मिलेगा? आज पिछड़ों, दलितों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।”समाजवादी पार्टी ने मनाई लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती।
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय सहित उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
समाजवादी सरकार ने जयप्रकाश जी की स्मृति में जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) का निर्माण कराया था, जिसमें समाजवादी विचारधारा और सम्पूर्ण क्रांति के इतिहास को सहेजने वाला सोशलिस्ट म्यूजियम स्थापित किया गया। भाजपा सरकार ने न केवल इस केंद्र को उपेक्षित कर बर्बाद किया है, बल्कि अब इसे बेचने की साजिश रच रही है। उन्होंने कहा, “समाजवादियों का जेपीएनआईसी से भावनात्मक लगाव है, हम इसे किसी भी कीमत पर बिकने नहीं देंगे। समाजवादी सरकार में इसे और भव्य रूप देंगे।”
अखिलेश यादव ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने देश की आज़ादी के बाद भी भ्रष्टाचार और अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाकर सम्पूर्ण क्रांति का आह्वान किया था। उन्होंने कहा कि “जिस प्रकार जयप्रकाश जी ने तानाशाही सरकार के खिलाफ जनता को जगाया था, उसी तरह आज भी देश को उनके रास्ते की जरूरत है। जब तक देश समाजवादी मूल्यों से नहीं चलेगा, तब तक खुशहाली संभव नहीं है।”
उन्होंने भाजपा सरकार पर जातिवाद, अत्याचार और तानाशाही रवैये का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में लगातार सामाजिक अन्याय और भेदभाव की घटनाएँ बढ़ रही हैं। “जब मुख्यमंत्री की सोच ही बुलडोजर जैसी हो, तो जनता को न्याय कैसे मिलेगा,” उन्होंने कहा। श्री यादव ने समाजवादियों से आह्वान किया कि वे जनता के बीच जाकर जेपी के आदर्शों पर संघर्ष करें। उन्होंने कहा कि “समाजवादी सिद्धांत नहीं बदलते। आज भी वही परिस्थितियाँ हैं, जिनमें जेपी को जनता के बीच उतरना पड़ा था — बेरोज़गारी, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर हैं।”
अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादियों का सिद्धांत नहीं बदला है। सिद्धांत कभी नहीं बदलता है। जिन कारणों को लेकर जेपी को उस उम्र में बीमारी की हालत में जनता के बीच आना पड़ा, नौजवानों की बात को रखना पड़ा और सम्पूर्णक्रांति का आह्वान करना पड़ा वही परिस्थितियां आज भी है। महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी लगातार बढ़ रही है। सरकार नाकाम है। सरकार जनता से दूर जा रही है। पिछड़ो, दलितों, अल्पसंख्यकों, महिलाओं पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। जातीय आधार पर भेदभाव हो रहा है। जाति सूचक शब्दों को बोलकर पीड़ा पहुंचाई जा रही है। हाल ही में रायबरेली में वाल्मीकि समाज के नौजवान के साथ जो घटना हुई ऐसी घटनाएं उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही है। पासी समाज के व्यक्ति के साथ घटना हुई है। सरकार हिंसा के रास्ते पर चल रही है। सरकार के काम करने के तरीके के कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं।

अखिलेश यादव ने इस अवसर पर भाजपा सरकार के तानाशाही पूर्ण रवैये, पुलिस की भारी बेरिकेडिंग और सभी अवरोधों को पार कर जेपीएनआईसी के अंदर पहुंचकर लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने समाजवादी टोपी लगाने के लिए समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा और युवा साथी अमर यादव को सम्मानित किया।जय प्रकाश जी ने सम्पूर्ण क्रांति का जो नारा दिया वह आज भी प्रासंगिक है। समाजवादी पार्टी जमीन पर जितना काम करेगी लड़ाई उतना कामयाब होगी। इसलिए समाजवादी लोग जमीन पर संघर्ष करें और जनता को जागरूक करें।
भाजपा सरकार कानून के हिसाब से नहीं चल रही है। न्यायालय को नहीं मान रही है। जब मुख्यमंत्री जी की सोच ही बुलडोजर जैसी होगी तो जनता को न्याय कैसे मिलेगा। हम लोग जेपी के सिद्धांतों और उनके रास्ते पर चलते हुए किसानों, नौजवानों, छात्रों, मजदूरों आम जनता से भाजपा सरकार को हटाने का आह्वान करते है। उन्होंने कहा कि समाजवादी नेता जय प्रकाश नारायण जी को समर्पित जेपीएनआईसी जैसा अन्य म्यूजियम और स्मारक पूरे देश में कहीं नहीं है। हम लोग इसे देखना और माल्यार्पण करना चाहते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने तानाशाही रवैया अपनाते हुए सब कुछ बर्बाद कर दिया। भाजपा बिहार में जेपी के नाम पर किस मुंह से वोट मांगेगी।
इस अवसर पर अखिलेश यादव ने जेपीएनआईसी के अंदर जाकर प्रतिमा पर माल्यार्पण करने और समाजवादी टोपी पहनने के लिए पुलिस की बाधाओं को पार करने वाले समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष विनीत कुशवाहा और युवा नेता अमर यादव को सम्मानित किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, सांसद सनातन पाण्डेय, पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी, विधायक रविदास मेहरोत्रा और वीरेन्द्र यादव सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, डॉ. लोहिया, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और नेताजी मुलायम सिंह यादव की विरासत पर चलते हुए न्याय और समानता आधारित “पीडीए सरकार” बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी।






















