यूपी मे लहरायेगा भगवा-सोनम किन्नर

उत्तर प्रदेश योगी सरकार में सोनम किन्नर बनी राज्यमंत्री

उत्तर प्रदेश सरकार ने किन्नर बोर्ड का किया गठन है, जिसमें सोनम किन्नर को उपाध्यक्ष और मुख्यमंत्री अध्यक्ष हैं। सोनम को राज्यमंत्री का दर्जा दिया है। सोनम किन्नर ने योगी और मोदी का आभार जताया है। सोनम ने अखिलेश यादव को श्राप भी दिया है और कहा है कि वह सरकार अब नहीं बना पाएंगे। वह जहां से चुनाव लड़ेंगे अगर पार्टी हमें टिकट देती है तो हम अखिलेश के खिलाफ चुनाव लड़ूंगी। 05 लाख किन्नर उत्तर प्रदेश भाजपा को जिताने के लिए काम करेंगी ।

05 लाख किन्नर भाजपा के साथ

सोनम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में करीब 5 लाख किन्नर है। हम सभी किन्नर हल्दी और चावल लेकर घर-घर जाएंगे। प्रदेश में किन्नरों के साथ अन्याय हो रहा था। लेकिन, योगी सरकार ने किन्नर बोर्ड का गठन करके साबित कर दिया है। कि भाजपा जो कहती है, वो करती है। सोनम किन्नर आश्रम सुल्तानपुर की पिठाधीश्वर भी हैं।

सियासत में आगे बढ़ती सोनम

सोनम किन्नर ने साल 2018 में नगर पालिका का चुनाव लड़ा था। हालांकि भाजपा की बबिता जायसवाल से हार गईं थीं।कोविड लहर के दौरान मेनका गांधी के संसदीय क्षेत्र सुलतानपुर में ऑक्सिजन सप्‍लाई में सहयोग के तौर पर 50 हजार का चेक जिला प्रशासन को सौपा था।महीने पहले सोनम ने 7 नेताओं के साथ भाजपा ज्वाइंन की थी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने इन्हे पार्टी की सदस्यता दिलाई। सोनम के साथ अलीगढ़ से बसपा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी रहें अजीत बालियान, यूपी अकाली दल के प्रदेश अध्यक्ष सरदार गुरप्रीत सिंह बग्गा,संत कबीरनगर के वैभव चतुर्वेदी, देवरिया के अभय राज तिवारी और कांग्रेस के अजय शंकर दुबे ने भाजपा का दामन थामा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button