डबल रोल में नजर आने वाली हैं रानी चटर्जी

गंगा और गीता में डबल रोल में नजर आने वाली हैं रानी चटर्जी, फिल्म की शूटिंग शुरू।

भोजपुरी क्वीन रानी चटर्जी की अदाकारी किसी पहचान की मोहताज नहीं, तभी उनका जलवा भोजपुरी इंडस्ट्री में खूब देखने को मिलता है। अब खबर है कि रानी अपनी नई फिल्म ‘ गंगा गीता ‘ में डबल रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म को खास तरीके से बनाया जा रहा है। गंगा और गीता फिल्म के दो अहम किरदार होने वाले हैं, जिसमें रानी चटर्जी के दो अलग शेड्स नज़र आयेंगे। इसके लिए तैयारियां भी खूब की गईं हैं और अब फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में शुरू भी हो चुकी है। फिल्म के निर्देशक दिलीप गुलाटी हैं और निर्माता कोमल गुलाटी।

फिल्म ‘ गंगा गीता ‘ की कहानी बेहद महत्वपूर्ण है। इसमें मेरा किरदार सबों को पसंद आने वाले हैं। मैंने अब तक जितने भी डबल रोल किए हैं, उन सबसे अलग है और नया है। इसमें एक्शन, इमोशन, लव, म्यूजिक और संवाद का बेहतर सामंजस्य देखने को मिलने वाला है। ये कहना है रानी चटर्जी का, जो फिल्म के सेट पर अपने किरदार को लेकर खूब उत्साहित नजर आ रहीं थीं। उन्होंने कहा कि हमारी टीम बेहद प्रतिभाशाली है। उनके साथ काम करने में बेहद मजा आ रहा है। फिल्म की शूटिंग बड़े स्केल पर हो रही है। इसलिए जब फिल्म थियेटर में आएगी, तो सबको मजा आने वाला है। बस इसके लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।

प्रोमिस पिक्चर्स 1997 के बैनर से बन रही फिल्म ‘ गंगा गीता ‘ में रानी चटर्जी के साथ प्रेम सिंह, रवि यादव और सागर पांडेय मुख्य भूमिका में हैं। उनके साथ संजय पांडे और अयाज खान, निरज गुप्ता भी नजर आएंगे। फिल्म में गाने का लिरिक्स दिलीप गुलाटी और संगीत अमन श्लोक का होगा। पीआरओ संजय भूषण पटियाला हैं। डीओपी अनिल डंडा हैं। कोरियोग्राफर कैलाश भोर हैं। आर्ट रिशिव विश्वकर्मा का है। प्रोडक्शन सुमीत पांडेय का है। सिंगर मोहन राठौड़, रानी चटर्जी, खुशबू जैन, शिल्पी राज, ममता राउत, मनोरंजन झा और पुष्पा लता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button