Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या रामचंद्र यादव ने आईटीआई कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

रामचंद्र यादव ने आईटीआई कॉलेज का किया औचक निरीक्षण

292

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव 

अयोध्या/भेलसर। भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने रूदौली विधानसभा के अमराईगांव स्थित आईटीआई कॉलेज का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान उन्होंने कॉलेज के क्लास रूम,सभागार,लोको शेड व कार्यालय की जमीनी हकीकत जानी।आईटीआई कॉलेज के प्रांगण को देख विधायक ने नाराजगी जाहिर की।यही नही कॉलेज के कुछ अधूरे निर्माण कार्य बचे है जो की तत्काल पूरा करने के निर्देश दिए।कॉलेज का परिसर जंगल का रूप धारण किया है।जिसे तत्काल प्रभाव से परिसर की साफ सफाई व सौंदर्यीकरण करने के भी निर्देश दिए है।


श्री यादव ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में यह पहला आईटीआई कॉलेज देखने को मिला जहां सैकड़ो छात्रों के लिए पर्याप्त संसाधन उपलब्ध है।उन्होंने कालेज के प्राचार्य को पठन-पाठन के दृष्टिकोण से और विकसित करने से संबंधित कई आवश्यक सुझाव भी दिए।यहां आईटीआई कॉलेज पिछले 4 वर्षों से सुचारू है।जिसके माध्यम से छात्रों को तकनीकी शिक्षा मुहैया कराई जा रही है।इस मौके पर भाजपा नेता शम्भू सिंह,निर्मल शर्मा,विपिन यादव सहित कॉलेज के अध्यापक मौजूद रहे।