विधायक जय मंगल कन्नौजिया के सहयोग से राम जानकी मंदिर का होगा सुंदरीकरण

सदर विधायक जय मंगल कन्नौजिया के सहयोग से 49 लाख 32 हज़ार राम जानकी मंदिर के लिए मिला।

सुनील कुमार पाण्डेय

महाराजगंज। हमारी सरकार में विकास ने रफ्तार पकड़ी है। विकास की नई इबारत लिखने का कार्य हमारी सरकार में हुआ है। उक्त बातें सदर विधायक जयमंगल कन्नौजीया ने पिपरा कल्याण स्थित राम जानकी मंदिर के सुंदरीकरण हेतु शासन से 49 लाख 32 हज़ार की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति मिलने पर कही।

उन्होंने कहाकि मिठौरा विकास खण्ड के ग्राम सभा पिपरा कल्याण स्थित प्राचीन और पुरातात्विक महत्व का राम जानकी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है और यहां पर आस पास व दुर दराज़ से हजारों श्रद्धालु दर्शन पूजन और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए आते हैं।

प्रत्येक वर्ष चैत्र रामनवमी पर यहां भक्तों का तांता लगा रहता है। यहां का विकास काफी समय से अपेक्षित था और यहां के लोगों ने कई बार स्थानीय नागरिकों ने मेरा ध्यान इस ओर आकृष्ट कराया था। अब उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद से मेरे प्रयास को सफलता प्राप्त हुई।

राम जानकी मंदिर के सुंदरीकरण कार्य हेतु मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत मंदिर समेत आसपास के क्षेत्र के कायाकल्प के लिए उत्तर प्रदेश के पर्यटन विभाग से 49 लाख बत्तीस हज़ार की धनराशि की प्रशासकीय एवम वित्तीय स्वीकृति प्राप्त हुई जिसमें 24 लाख 66 हज़ार की धनराशि प्रथम किश्त के रूप में जारी हुई जिससे इस पवित्र स्थल का सुंदरीकरण होगा और लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

विधायक जयमंगल कन्नौजीया के इस प्रयास की आस पास के क्षेत्र में सराहना हो रही है। विधायक के इस प्रयास पर पकड़ियार के निबर्तमान प्रधान ओम ओरकाश पटेल, पूर्व रधान सुरेश साहनी, रमेश पटेल, अशोक पटेल, ओम प्रकाश जायसवाल, गोविंद जायसवाल, राधेश्याम गुप्ता, पूर्व प्रमुख राम हरख गुप्ता सहित क्षेत्र के लोगो में हर्ष व्यप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button