गरीबों के अधिकार की लड़ाई लड़ते हैं राहुल गांधी-दयानन्द शुक्ला

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

राहुल गांधी के जन्म दिवस पर गरीबों को वितरित किया राशन। गरीबों के अधिकार की लड़ाई लड़ते हैं राहुल गांधी।

अयोध्या। भेलसर। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के जन्म दिवस के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों गरीबों को राशन वितरित किया। रूदौली ब्लाक के ग्राम हलीम नगर में गरीबों को राशन वितरित करते हुए पीसीसी सदस्य दयानन्द शुक्ला ने कहा कि देश मे सिर्फ राहुल गांधी ही एक ऐसे नेता हैं जो शोषित पीड़ित तथा वंचितों के हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी मजबूत होकर देश की सत्ता पर काबिज होगी।

दयानन्द शुक्ला ने कहा केंद्र तथा प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता ऊब चुकी है। भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ती जा रही आवश्यक वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं।महंगाई की मार से जनता कराह रही है।भाजपा सरकार महंगाई को नियंत्रित करने में असफल साबित हो रही है।दयानन्द शुक्ला ने कहा कि इस सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है बगैर सुविधा शुल्क के कोई सुनवाई नही हो रही है।

इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना भी की। रूदौली नगर अध्यक्ष तारिक रूदौलवी ने राहुल गांधी को गरीबों का मसीहा बताते हुए कहा कि आने वाले समय मे राहुल गांधी देश का नेतृत्व करेंगे। इस मौके पर युवा नेता रणजीत सिंह जिला सचिव मुजतबा खां,मो0 सुहेल,युवा नगर अध्यक्ष मसरूर खाँ,ब्लाक अध्यक्ष निक्कू राम सिद्धार्थ,नफीस खाँ,केशव पंडित,सुरेश तिवारी,गौरव शुक्ला,शिव कुमार मौर्या आदि लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button