जन विश्वास यात्रा में जन-जन के विश्वास समर्थन

हिमांशु दुबे

भारतीय जनता पार्टी जन विश्वास यात्रा जन-जन के विश्वास को आत्मसात करते हुए फिर एक बार भाजपा सरकार के संकल्प के साथ प्रदेश के गाँव, शहर, चौपालो तक पहुंच रही है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा जी ने यात्रा के दौरान आयोजित विशाल जनसभा को बदायूं के इस्लामिया इंटर कालेज मैदान में संबोधित किया। उत्साह और उमंग के साथ उपस्थित जनसमूह को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री स्वतंत्र सिंह ने भी संबोधित किया। जन विश्वास यात्रा की विशाल जनसभा में उमड़ा जनसैलाव मौसम खराब होने के बावजूद पूरे जोश के साथ डटा रहा।केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल, एसपी सिंह बघेल, बीएल वर्मा, प्रदेश सरकार के मंत्री महेन्द्र सिंह, छत्रपाल गंगवार, महेश चन्द्र गुप्ता, सांसद डा0 संघमित्रा मौर्य, धर्मेंद्र कश्यप, क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकान्त माहेश्वरी, ने भी जनसभा को संबोधित किया।यात्रा में प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, मानवेंद्र प्रताप सिंह, श्योराज सिंह, प्रदेश प्रवक्ता आलोक अवस्थी, विधायक राजीव कुमार सिंह, धर्मेंद्र शाक्य, कुशाग्र सागर अध्यक्ष जिला पंचायत वर्षा यादव, समेत बडी़ संख्या में पार्टी के नेता, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता  उपस्थित रहे।

जनविश्वास यात्रा भदोही

अपार जन समर्थन-जन आशीर्वाद और जन विश्वास को समाहित करती भाजपा की यात्रा का जगह-जगह ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ हुआ जोरदार स्वागत।

उत्तर प्रदेश की जनता के विश्वास और आशीर्वाद के साथ 19 दिसम्बर को केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी द्वारा हरी झंडी दिखाकर गाजीपुर से रवाना हुई जनविश्वास यात्रा का आज मंगलवार को भदोही में पडा़व रहा। भदोही जिले की सीमा में प्रवेश करते ही कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़े के साथ पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। यात्रा के दौरान भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकर एवं कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने यात्रा रथ पर सवार जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।
 भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने कहा कि देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार गरीबों, दलितों, वंचितों समेत हर वर्ग व हर क्षेत्र में अंत्योदय के संकल्प को मूलमंत्र मानकर जनसेवा का अनवरत कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान जिस तरह से जनता का आशीर्वाद मिल रहा है उससे यह तय हो गया कि आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जनता पहले की तरह अपना आशीर्वाद भाजपा को देने जा रही है।


प्रदेश के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि जनता के भरपूर आशीर्वाद से देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी व  प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रूप में ईमानदार व मेहनत की पराकाष्ठा करने वाला नेतृत्व है। उन्होंने कहा कि केंद्र में लंबे समय तक कांग्रेस की सत्ता रही लेकिन देश भ्रष्टाचार, परिवारवाद व तुष्टीकरण से बाहर नहीं निकल सका।उत्तर प्रदेश की जनता सपा व बसपा के शासनकाल में परिवारवाद, वंशवाद, भ्रष्टाचार, गुंडे माफियाओ के आतंक से त्रस्त थी। वही अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज गुंडे माफियाओ की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चल रहा है।भदोही जिले की ज्ञानपुर विधानसभा के उंज से शुरु हुई जनविश्वास यात्रा का रामदेव पीजी कालेज, जंगीगंज में सैकडो की संख्या में युवाओं ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया। जन विश्वास यात्रा का कलनुआं, दानुपुर, जोगिनाका, सिंहपुर, ज्ञानपुर तिराहे पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता ने भव्य स्वागत किया, जिसमें बडी संख्या में महिलाए भी शामिल रही। इसी क्रम में जिला अध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक विशाल जनसमूह ने जन विश्वास यात्रा की अगवानी करते हुए स्वागत किया।यात्रा के दौरान प्रमुख रुप से. कौशलेंद्र सिंह पटेल, महेश्वर मिश्रा, दिलीप सिंह पटेल, डॉ रमेश बिंद, विधायक रविंद्र नाथ त्रिपाठी, दीनानाथ भास्कर, अनिरुद्ध त्रिपाठी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश तिवारी टंकी गुरु, सुनील मिश्रा, संतोष तिवारी, लालता प्रसाद सोनकर, सत्य शील गुप्ता, रमेश पांडेय, प्रदीप सिंह, गोवर्धन राय, आदि उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button