बसपा एवं तमाम संगठनों से आए हुए लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली

बसपा एवं तमाम संगठनों से आए हुए लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन ने प्रदेश सचिव नामित किया।


सुधांशु बाजपेयी         

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विधायक श्री अजय कुमार लल्लू जी के नेतृत्व में बसपा एवं कई सामाजिक संगठनों से आए हुए सैकड़ों लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के चेयरमैन मनोज यादव जी के माध्यम से जन संघर्ष मोर्चा के संयोजक एवं ऑल इंडिया वर्कर्स काउंसिल के महासचिव डॉ राधेश्याम यादव, जन संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्वांचल संघर्ष मोर्चा के महासचिव विजय रावत, खीरी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी कृष्ण कुमार यादव, हरकेश मंडल ने कांग्रेस पार्टी की विचारधारा में निष्ठा जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।

सीतापुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष उत्कर्ष अवस्थी के माध्यम से बसपा से आए हुए पदाधिकारियों ने सदस्यता ली जिसमें प्रमुख रूप से उत्तर प्रदेश उपभोक्ता आयोग के  पूर्व प्रभारी अध्यक्ष अधिवक्ता जुगुल किशोर जी, अवध बार के महासचिव जेडी आजाद जी शामिल रहे।


इसी के साथ उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू जी के निर्देश पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने जितेंद्र पाठक जी को प्रदेश सचिव नामित किया है। श्री जितेंद्र पाठक संगठन की मजबूती के लिए लगातार प्रयासरत रहते हुए ग्रामीण युवाओं को संगठन से जोड़ने का कार्य कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button