पी.डब्लू.डी. में कलम बन्द हड़ताल

स्थानान्तरण नीति के विरोध में पी0डब्लू0डी0 में कलम बन्द हड़ताल। कल क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ता कार्यालय में धरना’। 30 से कार्यालय प्रमुख अभियन्ता परिसर में धरना प्रदर्षन तथा प्रदेश व्यापी हड़ताल’।

अजय सिंह

लखनऊ। उ0प्र0 लोक निर्माण विभाग में स्थानान्तरण नीति के विरोध में आज पूरे प्रदेश में मिनिस्टीरियल कर्मचारी कलम बन्द हड़ताल पर रहें। उ0प्र0 लोक निर्माण विभाग मिनिस्टीरियल एसोसिएषन के प्रान्तीय महामंत्री जे0पी0 पाण्डेय ने बताया कि स्थानान्तरण नीति 2023-24 में स्पष्ट निर्देष है कि संवर्ग वार कुल कार्मिकों की संख्या अधिकतम 10 प्रतिषत सीमा तक स्थानान्तरण किया जाये। लेकिन मुख्य अभियन्ता (मु0-2) लो0नि0वि0 लखनऊ द्वारा स्थानान्तरण नीति को जटिल बनाने का प्रक्रिया किया जा रहा है। संगठन ने उस पर आपत्ति जताते हुये प्रमुख अभियन्ता (विकास) विभागाध्यक्ष को षिकायती पत्र भेजा, जिसमें कहा गया है कि पूर्व में स्थानान्तरण सत्र में सहज प्रक्रिया के अन्तर्गत विभिन्न मण्डलों, मण्डल से बाहर मुख्यालय-2 स्तर से हो जाती थी।

किन्तु मुख्य अभियन्ता (मु0-2) द्वारा स्थानान्तरण नीति को तोड़मोड़ कर निहित बिन्दुओं के अतिरिक्त बिन्दुओं को जोड कर प्रेषित किया जा रहा है। कानपुर क्षेत्र के अधीक्षण द्वारा लगातार संघ व संवर्ग की गरिमा के विरूद्ध कार्य किये जाने तथा अपनी मनमानी कर खण्डीय मिनिस्टीरियल कर्मचारियेां में आक्रोष व्याप्त है। इस सम्बन्ध में प्रमुख अभियन्ता (विकास) एवं विभागाध्यक्ष को षिकायती पत्र भेजा गया लेकिन अब तक कोई सुनवाई न होने के कारण मजबूर होकर संगठन को कलम बन्द हड़ताल पर जाना पड़ा।एसो0 के प्रदेश प्रवक्ता सी0पी0 श्रीवास्तव ने बताया है कि दिनांक 27.06.2023 को 75 जिलों के मिनिस्टीरियल कर्मचारी कलम बन्द हड़ताल पर रहें तथा 28.06.2023 को क्षेत्रीय मुख्य अभियन्ता के कार्यालय पर धरना प्रदर्षन होगा इसके बाउजूद भी संगठन की समस्याओं पर कोई सुनवाई न होने पर दिनंाक 30.06.2023 से प्रदेश व्यापी हड़ताल की जायेगी। पी.डब्लू.डी. में कलम बन्द हड़ताल

Related Articles

Back to top button