सपा का बढ़ता कारवां देख भाजपा में दहशत-अनिल

उत्तर प्रदेश में सपा का कारवां बढ़ता देख भाजपा की जड़े हिल गयी।अनीस मंसूरी सपा में जुडऩे से पसमांदा समाज एक तरफा सपा के साथ।अनीस मंसूरी ने केकेसी स्थित सपा कैंप कार्यांलय पर अनिल यादव को दिया धन्यवाद ।

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के के के सी सपा कैंप कायाज़्लय पर समाजवादी नेता अनिल यादव से पसमांदा मुस्लिम समाज के नेता अनीस मंसूरी ने मुलाकात करके मिठाई खिलाया साथ ही आभार व अभिनंदन किया। वही अनिल यादव ने भी पसमांदा मुस्लिम समाज के नेता अनीस मंसूरी को समाजवादी पार्टी से जुडऩे के लिए बधाई दी और लड्डू खिलाया।गौरतलब है अनीस मंसूरी पसमांदा मुस्लिम समाज के वरिष्ठ नेता है उन्होंने कल ही समाजवादी मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में समाजवादी पार्टी का दामन थामा है। मौके पर उपस्थित लोगों ने समाजवादी सरकार उत्तर प्रदेश में लाने के लिए रणनीति पर चर्चा की और किस तरह से लोगों को और ज्यादा संख्या में पार्टीं से जोड़ा जाए वह बूथ स्तर पर किस तरह से समाजवादी पार्टी के लिए कार्य करते हुए किस तरह मजबूती प्रदान की जाए, पर चर्चां की।


सपा नेता अनिल यादव ने भाजपा सरकार को जमकर लताड़ लगाई और कहा कि समाजवादी पार्टी का कारवां बढ़ता ही जा रहा है जिसको देखकर मौजूदा भाजपा सरकार की जड़े अंदर से हिल गई हैं और उनको विश्वास हो चला है कि आप समाजवादी सरकार बन कर ही रहेगी प्रदेश की जनता मौजूदा सरकार की नीतियों से त्राहि-त्राहि कर रही है चाहे वह किसान हो चाहे वह मजदूर हो चाहे वह विद्यार्थी हो चाहे वह रोजगार नौजवान युवा हो चाहे वह व्यापारी हो इस सरकार ने जनता विरोधी कार्यों को अंजाम देकर यह सिद्ध कर दिया है कि यह सरकार सिर्फ पूजी पतियों के अलावा किसी की नहीं है इस सरकार ने पिछले 5 सालों में सिर्फ मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम करके गुजार दिए हैं भाजपा सरकार ने विकास के नाम पर सिर्फ समाजवादी सरकार मे किए गए कार्यों का फ ीता काटने का काम किया है प्रदेश की जनता अब समाजवादी सरकार बनाने के लिए मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी सरकार बनाने जा रही है।मौके पर मौजूद रहने वाले लोगों में सुनील सिंह शिवा, राजेंद्र मिश्रा उर्फ नीलू, सुधीर भारती, नरेंद्र यादव, अविनाश जोशी, सुरेश यादव, प्रीत चौधरी, शिवराम निषाद, विवेक, अजय, सुरेंद्र, संदेश , अविनाश गुप्ता, सहित कार्य कर्ता और सहयोगी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button