महंगाई, इंस्पेक्टर राज, भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराध से जनता बेहाल-संजय गर्ग

राजेंद्र चौधरी

समाजवादी व्यापार सभा उत्तर प्रदेश राज्य कार्यकारिणी की बैठक दारुल शफ़ा लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष व्यापार सभा और विधायक संजय गर्ग और संचालन महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने किया। विभिन्न मण्डलों से आए पदाधिकारियों ने व्यापारियों की समस्याओं पर चर्चा की। कोरोना इलाज में अव्यवस्था, महंगाई, इंस्पेक्टर राज, भ्रष्टाचार व बढ़ते अपराध से प्रदेश की जनता बेहाल है।

प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि कोविड के कारण 18 मण्डलों को तीन समूह में बनाकर 6 मण्डलों का व्यापारी सम्मेलन आयोजित कर नवम्बर में प्रदेश सम्मेलन आयोजन किया जाएगा। व्यापारी विरोधी भाजपा सरकार की कुनीतियों से व्यापारियों को परिचित कराने का अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जायेगा। सभी 403 विधानसभाओं में समाजवादी व्यापार सभा के तहत सभी बाजारों में समाजवादी प्रतिनिधि नियुक्त किए जाएंगे।

प्रदेश महासचिव अभिमन्यु गुप्ता ने कहा कि प्रदेश की सभी 97 इकाइयों के अध्यक्ष और महासचिव विधानसभा स्तर पर कमेटी बनाने और सबको सक्रिय करने में एकजुट हैं। प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में अखिलेश यादव को 2022 में दोबारा मुख्यमंत्री बनाने और समाजवादी पार्टी की नीतियों को व्यापारी समाज के घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अजय सूद, प्रदीप जायसवाल, यासर सिद्दीकी, मनोज पारवाल, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, पवन मनोचा, प्रदेश कोषाध्यक्ष अंशुल गुप्ता, प्रदेश सचिव मधुकर सिंघल, संजय बिस्वारी, मनोज गुप्ता, इफ्तिकार अली, विजय गुप्ता सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button