कांग्रेस में राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी का विलय

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जनवादी पार्टी व जन अधिकार पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता कांग्रेस में शामिल।प्रियंका के नेतृत्व में कांग्रेस जनसरोकारों के मुद्दे पर कर रही है संघर्ष।प्रियंका जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को प्राप्त होगा जनादेश।सभी ने प्रियंका अजय लल्लू जी के नेतृत्व व कांग्रेस के विचारों में आस्था व्यक्त कर, ली कांग्रेस की सदस्यता।

कृष्णकान्त पाण्डेय

लखनऊ । अखिल भारतीय कांग्रेस की रीति नीति व विचारधारा के साथ राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में पूर्ण आस्था व्यक्त करते हुए राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी के अध्यक्ष मोहम्मद अकरम अंसारी व अन्य पदाधिकारियों ने अपने दल का कांग्रेस में विलय कर प्राथमिक सदस्यता ग्रहण कर ली इस मौके पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी, जनवादी पार्टी व जन अधिकार पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता कांग्रेस में प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष शामिल होकर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


राष्ट्रवादी जन समाज पार्टी के विलय व अन्य दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं का कांग्रेस परिवार में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा जी के नेतृत्व में कांग्रेस जनसरोकारों से जुड़कर हर मुद्दे पर संघर्ष कर रही है, भाजपा शासन में किसान, महिलाओं व बेरोजगारों के साथ हर वर्ग का लगातार उत्पीड़न के खिलाफ हो या बढ़ती महंगाई के मामले हो अथवा कोरोना संकट में सरकार की विफलता पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से सदन तक लड़ रहे है, सदन में कम संख्या के बाद भी कांग्रेस ने फ्रंट फुट पर रहकर प्रमुख विपक्षी दल के रूप में संघर्ष किया है, पिछले डेढ़ वर्षों में जनता के मुद्दों पर संघर्ष करते हुए एक लाख कार्यकर्ताओं की योगी सरकार ने गिरफ्तारी करायी, अनेक लोगो को महीनों जेल में रहना पड़ा।


  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा उत्तर प्रदेश में श्रीमती प्रियंका जी के नेतृत्व में  कांग्रेस को जनादेश  प्राप्त होगा और सरकार बनायेगीे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार में सभी को काम का अवसर मिलेगा ।आज कांग्रेस की सदस्य्ता ग्रहण करने वाले अन्य लोगो मे सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश महासचिव श्री मुन्ना चैहान, जन अधिकार पार्टी के बलिया निवासी मंडल अध्यक्ष भरत चैहान, जनवादी पार्टी सोशलिस्ट के गाजीपुर जिलाध्यक्ष हरवंश चैहान ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष ग्रहण की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button