Friday, April 10, 2026
Advertisement
Home समाज नहीं रहे मुख्तार अनीस

नहीं रहे मुख्तार अनीस

236

अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व सांसद मुख्तार अनीस (78वर्ष) के निधन पर गोमतीनगर लखनऊ स्थित उनके आवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया।
अखिलेश यादव ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी भी मौके पर मौजूद रहे।

अखिलेश यादव ने मुख्तार अनीस के समाजवादी आंदोलन में महत्वपूर्ण योगदान को याद करते हुए परिजनों से दुःख साझा किया। उन्होंने कहा कि आपातकाल के दौर में श्री अनीस लोकतंत्र की लड़ाई में जेल गए। संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी से शुरू हुआ उनका राजनैतिक सफर आजीवन समाजवादी मूल्यों के लिए समर्पित रहा। उत्तर प्रदेश में कैबिनेट मंत्री रहते हुए उन्होंने जनहित में महत्वपूर्ण फैसले लिए जिसका लाभ जनता को मिला। उनका निधन समाजवादी पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

अखिलेश यादवने मुख्तार अनीस के दोनों पुत्रों सर्वश्री जहीर अब्बास और यूसा रिजवी़, पत्नी, भाई से मुलाकात कर सांत्वना दी।