Monday, February 9, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

विधायक ने आंगनबाड़ी केंद्र का किया औचक निरीक्षण

255

अब्दुल जब्बार व अम्ब्रेश कुमार

भेलसर(अयोध्या)। रूदौली भाजपा विधायक राम चन्द्र यादव ने विकास खंड रुदौली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जलीलपुर(प्रथम)आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी रूदौली अखिलेश गुप्ता,सीडीपीओ सिद्धार्थी पांडे व सुपरवाइजर अरुणा बाजपेयी मौजूद रहीं।विधायक ने आंगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर सेविका,सहायिका से सही समय पर केन्द्र को खोलने का निर्देश दिया।


विधायक ने आंगनबाड़ी के जर्जर भवन को देखकर नाराजगी जाहिर करते हुए खंड विकास अधिकारी अखिलेश गुप्ता को निर्देशित करते हुए कहा कि जल्द ही जर्जर आंगनबाड़ी केंद्र भवन का कायाकल्प योजना के तहत मरम्मत कार्य कराया जाय।वहीं विधायक ने सीडीपीओ सिद्धार्थी पांडे को निर्देश देते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों की अधिक से अधिक संख्या को बढ़ाएं और समय पर बच्चों को पोषक आहार उपलब्ध कराएं।इस दौरान भाजपा नेता किशोरी लाल भारती,रमेश दूबे,अश्वनी यादव,रमाकांत मिश्रा,विकास मिश्रा,वीरेंद्र कुमार तिवारी,अम्मर दीन,गिरजा शंकर तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।