Wednesday, March 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ अब खिलखिला रहा है-रक्षामंत्री

लखनऊ अब खिलखिला रहा है-रक्षामंत्री

335

राजनाथ सिंह ने कहा कि आज हम ताकतवर देश की श्रेणी में हैं। अगर हमारे स्वाभिमान पर चोट की गई तो हर तरह से निपटने को तैयार हैं। हमने न कभी किसी पर आक्रमण किया, न ही किसी की जमीन कब्जाई। लेकिन किसी ने गड़बड़ी की तो उसका मुंहतोड़ जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि हाल ही में जो कुछ हुआ मैं उसकी चर्चा नहीं करना चाहता, लेकिन आतंकवादी छिपकर लड़ते हैं। उरी और पुलवामा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि हमने उनकी जमीन पर सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की। इंडो-चाइना बॉर्डर का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारी सेना ने अपना शौर्य और पराक्रम दिखाया है। इस पर बहुत लोग भ्रम पैदा करते हैं, लेकिन मर्यादाएं नहीं टूटनी चाहिए। देश आश्वस्त रहे कि हमारी एक-एक इंच जमीन सुरक्षित है।

केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ दौरे पर हैं। यहां उन्होंने कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने भगवान परशुराम की प्रतिमा का भी अनावरण किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली से आज अगर 100 पैसा चलता है तो समाज की अंतिम सीढ़ी पर बैठे शख्स के खाते में 100 का 100 पैसा पहुंचता है। उन्होंने कहा कि भारत के बारे में दुनिया में लोगों की धारणा बदल गई है। पहले विश्व मंचों पर भारत को कोई नहीं सुनता था लेकिन अब लोगों की धारणा बदली है और अब सीना ठोककर कह सकते हैं कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत जब बोलता है तो लोग कान खोलकर भारत की बातों को सुनते हैं।

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत को लेकर दुनिया के दूसरे देशों की सोच बदली है। हमारी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी कन्वेंशन सेंटर में 185 करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण किया। इस दौरान रक्षामंत्री ने कहा कि पिछले आठ वर्षों में भारत को लेकर दुनिया के दूसरे देशों की सोच बदली है। हमारी प्रतिष्ठा और विश्वसनीयता बढ़ी है। मैं अलग-अलग देशों की यात्रा पर जाता हूं और लोगों से बात करता हूं। मैं महसूस करता हूं कि अब भारत को लेकर विश्व की सोच बदल रही है।दिल्‍ली से 100 पैसा चलता है, समाज के अंतिम शख्‍स तक पूरा 100 पहुंचता है, लखनऊ में बोले राजनाथ लखनऊ में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, दिल्ली से आज अगर 100 पैसा चलता है तो समाज की अंतिम सीढ़ी पर बैठे शख्स के खाते में 100 का 100 पैसा पहुंचता है।

उन्होंने कहा कि पहले वैश्विक मंचों पर हमारी आवाज को गंभीरता से नहीं लिया जाता था पर अब जब भारत बोलता है तो पूरी दुनिया सुनती है और बहुत गंभीरता से सुनती है। यह आज के भारत की ताकत है। रक्षा मंत्री ने कांग्रेस की चुटकी लेते हुए कहा, जब भी 2जी का नाम आता है तो कांग्रेस के घोटाले की याद आ जाती है। आश्वस्त करता हूँ, जब तक मोदी जी हैं कोई माइ का लाल घोटाला नहीं कर सकता है। उन्होंने यूपी की कानून व्यवस्था की तारीफ करते हुए सीएम योगी को श्रेय दिया। पहले केंद्र से एक रुपये भेजा जाता तो सिर्फ 15 पैसा पहुंचता, अब 100 रुपये भेजा जाता है तो पूरा 100 रुपये पहुंचता है। इसलिए विकास कार्य प्रगति पर है।

राजनाथ सिंह ने आगे कहा, सिस्टम में बदलाव से ही भ्रष्टाचार दूर हो सकता है। दुनियाभर में भारत की साख बढ़ रही है। अब विदेशों में भी मोदी का भाषण सुनने के लिए भीड़ लगती है। हर मामले में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। अर्थव्यवस्था के आकार की ²ष्टि से भारत दुनिया का पांचवा देश है। कोविड संकट से कई देश नहीं उभर पाए। लेकिन, भारत ने मजबूती से लड़ाई लड़ी। वर्तमान में भारत 13000 करोड़ का रक्षा उपकरण निर्यात कर रहा है। अगर सबकुछ ठीक रहा तो 2025 तक 40 से 45 हजार करोड़ रक्षा उत्पाद का निर्यात होगा।

राजनाथ सिंह ने कहा, तीन हजार आइटम हम बाहर से नही मंगाएंगे। पाकिस्तान की धरती पर सर्जिकल स्ट्राइक की। रूस और यूक्रेन युद्ध के दौरान भारत अपने बच्चों को वापस लाने में सफल रहा। मोदी के नेतृत्व में 22 हजार छात्र-छात्राएं सफलतापूर्वक भारत लौटीं। रक्षा मंत्री ने कहा कि पीएम गति शक्ति योजना पर काम शुरू हो गया है। भारत अपने सीमाओं की रक्षा कर सकता है। चीन के खिलाफ पहली बार इतना बड़ा कदम उठाया गया। भारत ने किसी के ऊपर पहले आक्रमण नहीं किया, एक इंच जमीन कब्जा नहीं की। ये भारत का चरित्र है।

राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री योगी की भी सराहना की और कहा कि उत्तर प्रदेश में हमारे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जिस तरह से यहां विकास का कार्य किया और कानून-व्यवस्था बनाया है उसकी जितनी में प्रशंसा की जाए वह कम है। इस दौरान उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद, पूर्व उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, ऊर्जा और नगर विकास मंत्री अरविंद शर्मा और बख्शी का तालाब विधानसभा के विधायक योगेश शुक्ला सहित कई नेता मौजूद रहे।सूबे की राजधानी पहुंचे रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं। बहुत सारे लोग कंफ्यूजन क्रिएट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सेना दुश्मन को सबक सिखाना अच्छी तरह जानती है। ये बात पूरी दुनिया जान भी चुकी है। हमारे स्वाभिमान पर चोट की तो हम हर तरह से निपटने के लिए तैयार हैं।