कुसुम शर्मा ने घर-घर पहुंचाया प्रियंका का संदेश

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और  प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने कल ही पार्टी प्रदेश मुख्यालय में हुई एक विशेष प्रेस कान्फ्रेंस में कांग्रेस का महिला घोषणापत्र और ’’थीम सांग’’ जारी किया। देश में अपने तरीक़े का पहला घोषणा पत्र जारी करते हुए उन्होंने आशा जतायी की उत्तर प्रदेश की महिलाएं आने वाले चुनाव में जाति और धर्म की ज़हरीली राजीनीति को नकारेंगी और आधी आबादी के अधिकार का मुद्दा बुलंद करेंगी। इसी क्रम में राजधानी लखनऊ की कैंट विधानसभा से संभावित प्रत्याशी कुसुम शर्मा ने अपने नेता प्रियंका गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए आलमबाग के आजाद नगर गीता पल्ली इलाके में घर घर पहुंच कर महिलाओं को जागरूक किया और उन्हें अपने अधिकारों के प्रति सजग होने का आवाहन किया। इसी क्रम में कांग्रेस नेत्री ने गीतापल्ली के दीक्षित परिवार की महिला से मिलकर कांग्रेस का संदेश बताया और कहा कि लड़की हूं लड़ सकती हूं हर महिला पर लागू होता है इसे अपने दैनिक जीवन में भी उपयोग में लाएं। इस दौरान उन्होंने अन्य लोगों को जागरुक करते हुए  कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं की भागीदारी हर स्तर पर कमज़ोर हैं और वे असुरक्षित भी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट देकर एक नयी राजनीति शुरू करने जा रही है। इसका हम सभी को स्वागत करना चाहिए, एक साथ एकजुट होकर पार्टी को मजबूत करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button