कोतवाली पुलिस ने वाछिंत अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

थाना कोतवाली पुलिस द्वारा 02 नफर वाछिंत अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार कब्जे से 12 अदद चोरी की घंटी व 01 अदद देशी तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतुस बरामद।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महोदय महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक निवेश कटियार के पर्यवेक्षण में अपराध एंव अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 351/2021 धारा-379 भा0द0वि0 के वाछिंत अभियुक्तगण 1.बीरबल पुत्र बेचन 2.पप्पू पुत्र निर्मल को किया गया गिरफ्तार।गिरफ्तारी विवरण- चौकी प्रभारी पकडी उ0नि0 राजीव कुमार तिवारी मय हमराह देखभाल क्षेत्र रात्री गश्त व त्यौहार बकरीद को सकुशल सम्पन्न कराने व दिनाक 18.07.2021 को ग्राम कान्ध में दुर्गा मन्दिर से घण्टी चोरी होने पर थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 351/21 धारा 379 भादवि से सम्बन्धित अभि0 की तलाश में मामूर थे कि मुखबीर खास की सूचना पर पकडी नौनिया टोला रामनगर से अभियुक्तगण 1.बीरबल पुत्र बेचन 2.पप्पू पुत्र निर्मल निवासीगण पकडी नोनिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज को चोरी की 12 अदद घण्टी पिली धातु की व अभियुक्त बीरबल के कब्जे से 01 अदद देशी तमन्चा 315 बोर मय़ 02 अदद जिन्दा कारतुस के साथ गिरफ्तार किया गया, व 01 अदद देशी तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतुस बरामद होने पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 353/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोंग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए चालान माननीय न्यायलय किया गया।


अभियुक्त- 1.बीरबल पुत्र बेचन सा0 पकडी नौनिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज उम्र 25 वर्ष 2.पप्पू पुत्र निर्मल सा0 पकडी नौनिया थाना कोतवाली जनपद महराजगंज उम्र 26 वर्ष पंजीकृत अभियोग*- मु0अ0सं0 351/2021 धारा-379 भा0द0वि0, मु0अ0सं0 353/2021 धारा- धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पुलिस टीम-1.उ0नि0 राजीव कुमार तिवारी चौकी प्रभारी पकडी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ।
2.हे0का0 कन्हैया कुवर तिवारी थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ।
3.हे0का0 शिवाजी यादव थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ।
4.का0 प्रभात रंजन सिंह थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ।
5.का0 सूरज चौहान थाना कोतवाली जनपद महराजगंज ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button