जानें क्यों भाजपा से है आस

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्यालय में आज प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के समक्ष विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी, राष्ट्रीय कवि, समाजसेवियों ने अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा0लक्ष्मीकान्त बाजपेयी तथा प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह भी उपस्थित रहे।प्रदेश मुख्यालय में आज मेरठ से संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्तव्य राष्ट्रीय पार्टी, उपचुनाव 2014 में विधानसभा प्रत्याशी देवबंद सपा से, पूर्व सदस्य उ0प्र0 सरकार अनु0जाति जनजाति आयोग सदस्य,पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री किरन जाटव, मेरठ से राष्ट्रीय कवि, हिन्दी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ जैन सुमन, लखनऊ से रिटायर्ड आई0पी0एस0, संरक्षक मिथिला मंचमनोज झा, जिला फिरोजाबाद से पूर्व प्रत्याशी फतेहपुर सीकरी लोकसभा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी, राष्ट्रीय सचिव भारतीय किसान युनियन (भानुगुट) मनीषा सिंह, आगरा से महासचिव उ0 प्र0 कांग्रेस कमेटी, पूर्व राष्ट्रीय सचिव महिला कांग्रेस शबाना खण्डेलवाल, सीतापुर से वर्तमान ब्लाक प्रमुख सिधौली राम बक्श रावत, लखनऊ से माँ जानकी के जन्म स्थली मिथिला प्रदेश के देश भर में फैले हुए मिथिला वासियों को संगठित करने वाले संगठन (मिथिला मंच लखनऊ) के अध्यक्ष जितेन्द्र झा, बलिया से पूर्व चेयरमैन चितबड़ागांव ,पूर्व विधानसभा प्रत्याशी फेफना विधानसभा प्रत्याशी बसपा अभिराम सिंह दारा, रायबरेली से कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्त्ता राम दास बहेलिया, बलिया से पूर्व सचिव उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी राजेश सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।


स्वतंत्र देव सिंह ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम और जनता के आशीर्वाद के साथ हम लोग पुनः भाजपा की विजय यात्रा व विकास यात्रा को लेकर 2022 के चुनाव में जनता के बीच जायेंगे। उन्होंने कहा कि जनता पूर्व की तरह एक बार फिर भाजपा को प्रचंड बहुमत के साथ जिताने जा रही है। श्री सिंह ने कहा कि एक ईमानदार और परिश्रम की पराकाष्ठा पार करने वाले आदरणीय मोदी जी की का नेतृत्व है जो गरीबों के लिए रात दिन काम कर रहे हैं चाहे आवास योजना हो चाहे मुफ्त गैस वितरण कर गरीब महिलाओं को धुएं से मुक्त कराना हो या किसान सम्मान निधि हो सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के निचले तबके तक पहुंचाने का काम भाजपा सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा विकासवाद के नाम पर जनता से आशीर्वाद मांग रही है, हमारा संकल्प समाज के अंतिम व्यक्ति तक सभी योजनाओं का लाभ पहुंचना है वहीं सपा को जनता का वोट सिर्फ सत्ता में आकर माफियाओं को संरक्षण, गरीब जनता के हक को मार कर अपने व अपने परिवार के लिए आलीशान महल खड़ा करना है उन्होंने कहा कि सपा की गुंडई का नमूना अभी हाल ही में प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश ने देखा है कि कैसे उनके विधायक ने चंदौली में डिप्टी एसपी के साथ हाथापाई की, सपा की इस गुंडई को जनता 2017 में नकार चुकी है और एक बार फिर 2022 विधानसभा चुनाव में नकारने का संकल्प ले चुकी है।


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के परिवार में सदस्य के रूप में शामिल होने वाले सभी महानुभाव व उपस्थित कार्यकर्ताओं के आने से भारतीय जनता पार्टी के परिवार में क्रमशः वृद्धि हो रही है उसी क्रम में आज हमारे साथ हमारे परिवार में जिन लोगों ने सहयोग देने का निर्णय किया है उससे पार्टी को बल मिलेगा और संगठन को मजबूती मिलेगी।प्रदेश उपाध्यक्ष व ज्वाइनिंग कमेटी के सदस्य दयाशंकर सिंह ने कहा कि 2022 में उत्तर प्रदेश का विधानसभा का चुनाव होने जा रहा है यह चुनाव केवल उत्तर प्रदेश का नहीं है इसका परिणाम पूरे राष्ट्रीय स्तर पर परिलक्षित होने जा रहा है। आज समाज के हर वर्ग के लोग, सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाले समाजसेवी हो, पूर्व प्रशासनिक अधिकारी हो चाहे कवि हों या खिलाड़ी सभी यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की राष्ट्रवादी नीतियों और विकास के बहुमुखी आयाम तथा सबका साथ सबका विकास तथा सबका विश्वास की नीति से प्रभावित होकर भाजपा के कार्यकर्ता के रूप में काम करने का संकल्प लेकर भारतीय जनता पार्टी से जुड़ रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button