जानें चुनावी विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास कैसे….!

मुख्यमंत्री ने जनपद फर्रुखाबाद में 196 करोड़ रु0 लागत की174 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया । राज्य सरकार प्रदेश वासियों के समग्र विकास के लिए जो संकल्पलिया था, उसे 4.5 वर्ष में पूरा करके दिखाया । प्रदेश सरकार द्वारा जनपद फरुर्खाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वेसे जोड़ने के लिए एक लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा । वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 43 लाख गरीबों कोनिःशुल्क आवास, 02 करोड़ 61 लाख परिवारों को एक-एक शौचालय देने के साथ ही 58 हजार ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया । प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा विभाग केअनुदेशक एवं रसोइयों के मानदेय में वृद्धि की गयी । आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियांे ने कोरोना कालखण्ड में कोरोना वॉरियर्सके रूप में निगरानी समिति की देखभाल करके बहुत अच्छा कार्य किया,प्रदेश सरकार इनके मानदेय की अच्छी व्यवस्था करने जा रही है । राज्य में गन्ना किसानों के 01 लाख 51 हजार करोड़ रु0 कागन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है, जो पिछली सरकारोंके 14 वर्ष के कार्यकाल में नहीं हो पाया था,प्रदेश सरकार ने राज्य में अपराध एवं अपराधियों केनियंत्रण के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी ।

राज्य सरकार के लिए प्रदेश की 25 करोड़ की आबादी ही परिवार है। प्रदेश की जनता की समृद्धि, खुशहाली तथा सुरक्षा को ध्यान में रखकर योजनाएं बनायी जा रही हैं। वर्तमान सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अन्तिम पायदान के व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य किया है। डबल इंजन की सरकार गरीबों को निःशुल्क राशन उपलब्ध करा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा जनपद फर्रुखाबाद को गंगा एक्सप्रेस-वे से जोड़ने के लिए एक लिंक एक्सप्रेस-वे बनाया जाएगा। पिछली सरकारों में गरीबों को एक भी आवास नहीं मिला। वर्तमान राज्य सरकार के कार्यकाल में प्रदेश में 43 लाख गरीबों को निःशुल्क आवास, 02 करोड़ 61 लाख परिवारों को एक-एक शौचालय देने के साथ ही 58 हजार ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालयों का निर्माण कराया गया है। इन सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई व रख-रखाव के लिए प्रत्येक गांव में महिला स्वयं सेवक समूह के माध्यम निराश्रित महिला को जोड़ा जाए, सरकार उसे प्रत्येक माह 9,000 रुपये प्रदान करेगी।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने जनपद फर्रुखाबाद में 196 करोड़ रुपये लागत की 174 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें उन्होंने 130 करोड़ रुपये से अधिक की 100 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं 65 करोड़ रुपये से अधिक की 74 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने बेसिक शिक्षा विभाग की पत्रिका ‘उन्नयन के साढ़े चार वर्ष’ विमोचन भी किया।राज्य सरकार प्रदेशवासियों के समग्र विकास के लिए जो संकल्प लिया था, उसे 4.5 वर्ष में पूरा करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि आज पूरा विश्व वैश्विक महामारी कोरोना से जूझ रहा है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में कोरोना महामारी को सफलतापूर्वक नियंत्रण करने में सफल रहा है। इस दौरान केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जनसामान्य को निःशुल्क टेस्ट, उपचार, दवाइयां के साथ-साथ कोविड वैक्सीन की भी सुविधा प्रदान की है। इस अवसर मुख्यमंत्री जी ने लोगों से अपील की कि जिन लोगों ने कोविड वैक्सीन नहीं ली है, वह लोग वैक्सीनेशन अवश्य कराएं और दूसरों को भी प्रेरित करें। जिन्होंने वैक्सीन की पहली डोज ले ली है, वह वैक्सीन की दूसरी डोज अवश्य लगवाएं।


प्रदेश सरकार द्वारा वृद्धजन, निराश्रित महिला तथा दिव्यांगों की पेंशन के साथ ही बेसिक शिक्षा विभाग के अनुदेशक एवं रसोइयांे के मानदेय में वृद्धि की गयी है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियांें ने कोरोना कालखण्ड में कोरोना वॉरियर्स के रूप में निगरानी समिति की देखभाल करके बहुत अच्छा कार्य किया। प्रदेश सरकार 31 दिसम्बर, 2021 व 03 जनवरी, 2022 को एक विशेष सम्मेलन कर इनके मानदेय की अच्छी व्यवस्था करने जा रही है।प्रदेश में विगत साढ़े चार वर्षाें में साढ़े चार लाख नौजवानों को सरकारी सेवा में कार्यरत किया गया है। इसके अतिरिक्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने का कार्य किया गया है। प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य में गन्ना किसानों के 01 लाख 51 हजार करोड़ रुपये का गन्ना मूल्य का भुगतान किया गया है, जो पिछली सरकारों के 14 वर्ष के कार्यकाल में नहीं हो पाया था। प्रदेश सरकार ने राज्य में अपराध एवं अपराधियों के नियंत्रण के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी है। वर्तमान प्रदेश सरकार के कार्यकाल में राज्य में कोई भी दंगा नहीं हुआ है। दंगाइयों, भ्रष्टाचारियों, अपराधियों, माफियाओं एवं गुण्डों पर कठोर कार्रवाई कर प्रदेश को भयमुक्त वातावरण देने का कार्य किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान, हेल्प लाइन नम्बर ‘112’, ‘1090’ विमेन पावर लाइन आदि योजनाएं संचालित की गयी हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य प्रगति पर है। अभी कुछ दिन पूर्व ही, प्रधानमंत्री जी ने काशी में श्री काशी विश्वनाथ धाम को भव्य रूप में बनाकर देश को समर्पित किया है। यह जन आस्था का सम्मान है।इस अवसर ऊर्जा मंत्री श्रीकान्त शर्मा, जनप्रतिनिधिगण सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button