Monday, April 20, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश 1131 वाहनों का चालान-परिवहन आयुक्त

1131 वाहनों का चालान-परिवहन आयुक्त

224
1131 वाहनों का चालान-परिवहन आयुक्त
1131 वाहनों का चालान-परिवहन आयुक्त

1131 वाहनों का चालान करते हुए 482 निरूद्ध किया गया-परिवहन आयुक्त

लखनऊ। 11 अगस्त 2023 से चल रहे अभियान के तहत आज सायं 04ः00 बजे तक अनधिकृत रूप से संचालित हो रहे यात्री वाहनों पर अंकुश लगाये जाने हेतु प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा कुल 1131 वाहनों का चालान करते हुए 482 निरूद्ध किया गया है।यह जानकारी परिवहन आयुक्त ने दी। उन्होंने बताया कि सड़क सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में से एक है। प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं एवं मृत व्यक्तियों की संख्या में हो रही वृद्धि के दृष्टिगत अनधिकृत रूप से संचालित वाहनों पर अंकुश लगाया जाना अत्यंत आवश्यक है। परिवहन आयुक्त ने बताया कि समस्त प्रवर्तन दलों द्वारा प्रभावी प्रवर्तन की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही उक्त प्रकार का अभियान समय-समय पर परिवहन विभाग द्वारा चलाया जाएगा।