प्रभारी निरीक्षक घुघली ने चौकीदारो से की मीटिंग

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक घुघली द्वारा थाना घुघली पर महाशिवरात्रि, होली त्यौहार व आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए थाने के चौकिदारो के साथ मीटिंग की गई ।

मीटिंग में उपस्थित सभी ग्राम चोकीदारो से वार्तालाप कर समस्याओं के बारे में जानकारी लेते हुए त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने व पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई । साथ ही यह भी बताया गया कि क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति अराजकता फैलाने की कोशिश करें तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे, जिससे समय रहते कार्यवाही की जा सके पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशानुसार ग्राम चौकीदारों की गोष्ठी के उपरांत थाना घुघली पर टिफिन बॉक्स भी वितरित किया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button