भाजपा सरकार में सिर्फ किल्लत,दिक्कत और जिल्लत-अखिलेश

राजेन्द्र चौधरी

अखिलेश यादव आज दो दिन के रायबरेली के दौरे पर है। उन्होंने चिरूआ में मंदिर में दर्शन कर यात्रा प्रारम्भ की। आज उन्होंने बछरावां, हरचंदपुर विधानसभा के गुरबख्श गंज कस्बे में तथा सरेनी विधानसभा के लालगंज कस्बे में जनसभाओं को सम्बोधित किया। श्री यादव ने कहा कि जनता का जो प्रबल समर्थन दिख रहा है इससे तय है कि जनता भाजपा का सफाया कर देगी। प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल रही है। उन्होंने जनता से चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने की अपील की।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री योगी झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं जानते हैं। उन्होंने यूपी को बहुत पीछे कर दिया है। राज्य का विकास अवरुद्ध हो गया है। भाजपा सरकार में हर वर्ग को परेशानी मिली। इस सरकार ने सिर्फ किल्लत, दिक्कत और जिल्लत पैदा की। अपने पूरे कार्यकाल में भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों और मजदूरों को अपमानित किया। नौकरी और रोजगार का इंतजाम नहीं किया। 


भाजपा सरकार ने स्वास्थ्य सेवाएं बर्बाद कर दी हैं। सरकारी संस्थाओं को बेचा जा रहा है। भाजपा लोगों का हक और सम्मान छीन रही है। संविधान और किसानों को कुचल रही है। बिजली महंगी है, गन्ने का भुगतान नहीं हुआ। सड़क का उद्घाटन होता है तो नारियल नहीं, सड़क टूट जाती है। भाजपा ने जनता को निराश किया है। कोरोना काल में आक्सीजन, बेड और इलाज के अभाव में बड़ी संख्या में लोगों की मौते हो गयी।


अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार ने जनता को कोरोना के संकट काल में अनाथ छोड़ दिया। सरकार झूठ बोल रही है कि आक्सीजन की कमी से कोई मौत नहीं हुई है। जनता इस झूठ और अपमान का जवाब 2022 के विधान सभा चुनाव में वोट की चोट से देगी। भाजपा के लोग समाजवादी सरकार के काम को अपना बता रहे है। यूपी मेट्रो परियोजना सपा सरकार की देन है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे बनाया। 108 एम्बूलेंस और 100 नं0 डायल की व्यवस्था की। हर क्षेत्र में विकास के लिए काम किया। जिलों को फोरलेन सड़कों से जोड़ा। भाजपा सरकार ने यह सभी काम चौपट कर दिया।

सरकार की ओर से लड़कियों की शादी की उम्र बढ़ाने के फैसले के बाद सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। शादी के लिए लड़कियों की उम्र को लेकर समाजवादी पार्टी के सांसदों के बयान पर अखिलेश यादव ने कहा कि पार्टी का ऐसे किसी भी बयान से कोई लेना-देना नहीं है।उन्होंने कहा समाजवादी पार्टी एक प्रगतिशील पार्टी है और लड़कियों और महिलाओं की प्रगति के लिए कई योजनाएं शुरू की हैंसांसद शफीक उर रहमान के सुर में सुर मिलाते हुए पार्टी के एक और सांसद एसटी हसन ने भी आपत्तिजनक बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि लड़कियों की शादी की उम्र 21 नहीं 16-17 कर दी जानी चाहिए । एसटी हसन ने कहा कि अगर शादी में देर होगी तो वह पोर्नोग्राफी वाले वीडियो देखेंगे और यह आवारगी ही है।

अखिलेश यादव ने कहा कि किसान को भुगतान नहीं हो रहा है। नौकरी-रोजगार छिन रहे हैं। किसान की आय दुगनी नहीं हुई। विज्ञापन में तो रोजगार दिख रहा है लेकिन ऐसा नहीं है। झूठ के फूल में अब कोई सच्चाई नहीं बची है। बिजली महंगी है, गन्ने का भुगतान नहीं हुआ। उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश में ईज ऑफ डूइंग क्राइम है। उत्तर प्रदेश किसानों की आत्महत्या, सरकारी नाकामी, अन्ना जानवर, पुलिस हिरासत में मौतों में नम्बर वन है। श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जी अपनी पार्टी के संकल्प पत्र की एक भी चीज पूरी नहीं कर पाए, सिर्फ दूसरों के काम को अपना बताते हैं। इन्होंने प्रदेश को हर काम में पीछे कर दिया है। भाजपाई झूठे मुकदमों और ठोको वाला खेल खेलना जानते हैं। भाजपा बेरोजगारी, शिक्षक भर्ती पर क्या कहेगी । । ।? हम जानते हैं जनता को समाजवादियों से बहुत उम्मीद है। सपा सरकार बनने पर सभी को न्याय मिलेगा। सबका सम्मान होगा। कानून-व्यवस्था मजबूत करेंगे। किसानों को फसलों का सही मूल्य मिलेगा। नौजवानों के रोटी-रोजगार की व्यवस्था होगी। महिलाओं को सम्मान मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button