राममंदिर चंदे घोटाले पर प्रदर्शन, सैकड़ो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार

 राममंदिर चंदे के धन के घोटाले को लेकर महिला कांग्रेस ने मुख्यमंत्री आवास को घेरा दिया धरना, चंदा चोर-गद्दी छोड़ के लगाए जबर्दस्त नारे। महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसिया बर्बरता, लाठी चार्ज के साथ रस्सियों से बांधकर खींचा। सैकड़ो महिला कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार।महिलाओ-कार्यकताओं से हुई पुलिसिया बर्बरता से कांग्रेसजनों में आक्रोश।

कृष्णकान्त पाण्डेय

लखनऊ। अयोध्या में श्री राममंदिर के लिये ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद में जनता द्वारा दिये गए चंदे का गबन घोटाला करने के विरोध में महिला कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास पर जमकर धरना देकर चंदा चोर-गद्दी छोड़ के जबरदस्त नारो के साथ प्रदर्शन किया, प्रदर्शनकारी महिलाओ के साथ योगी सरकार की पुलिस ने बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने के साथ रस्सियों से बांधकर घसीटा जिसमे कांग्रेस नेत्री करिश्मा ठाकुर व प्रतिभा अटल पाल सहित अनेक महिलाएं गम्भीर रूप से घायल हुई, पुलिस ने सैकड़ो कार्यकर्ताओ को गिरफ्तार कर लिया।

सी.एम.एस. छात्र ने बनाया वल्र्ड रिकार्ड

महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने श्रीरामन्दिर ट्रस्ट द्वारा लगभग 16 करोड़ रुपये का जमीन खरीद के नाम पर घोटाला करने के विरोध में मुख्यमंत्री आवास को आज घेर कर  धरना दिया, महिलाएं मुख्यमंत्री आवास तक पहुचने में सफल रहीं। उन्होंने वहां जमकर नारेबाजी करते हुए चंदा चोर, गद्दी छोड़ के नारे मुख्यमंत्री के गेट पर चढ़कर लगाए जिस पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ  पुलिस ने बर्बरतापूर्वक, लाठी चार्ज किया लेकिन महिलाओं के हौसले पस्त नही हुए वह लगातार चंदे की रकम का घोटाला करने वाले के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि भगवान राम की आस्था का दोहन कर अरबो का चंदा जमा कर हिसाब न देने वाले अब धन गबन कर आस्था का अपमान करने के साथ आर्थिक अपराध कर रहे हैंे, पूरे प्रकरण की सीबीआई व ईडी से जांच कराने के साथ प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री को इस घोटाले की जिम्मेदारी लेते हुए पदों से त्यागपत्र देना चाहिये।


कांग्रेस के श्री सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, अनूप गुप्ता, दिनेश सिंह, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सिंह, कृष्णकान्त पांडेय, सचिन रावत, विशाल राजपूत, अभिषेक बाजपेयी, वेदप्रकाश त्रिपाठी आदि ने पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारी महिला  कार्यकताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र पर योगी सरकार का हमला निंदनीय है, चंदा चोरों को एक एक पैसे का हिसाब देना पड़ेगा।


गिरफ्तार होने वाली कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओ में जोन अध्यक्ष प्रतिभा अटल पाल, करिश्मा ठाकुर, सुशीला शर्मा, उरूसा राना, शबनम आदिल, शालू, रंजना सिंह, उज्मा बेगम, शिल्पी यादव, सावित्री देवी, कंचन पांडेय,रानी कठेरिया, रुबीना खातून, रीता मिश्रा, कंचन उपाध्याय, पुष्पा सेंगर, निशा सिंह आदि प्रमुख थी।

यक़ीन नही हो रहा भगवान के नाम पर देश और विश्व से जनमानस द्वारा भेजी गई भावपूर्ण राशि/दान से जुटाए गए पैसे का यह बंदर बाँट-

आइए समझते हैं पूरा माजरा क्या है।18 मार्च 2021 को सपा नेता सुल्तान अंसारी जो कि सपा से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है ने ज़मीन को उसके मालिक कुसुम पाठक से 2 करोड़ में ख़रीदा जिसमें गवाह के तौर पर अनिल मिश्रा सदस्य राम मंदिर ट्रस्ट और ऋषिकेश उपाध्याय भाजपा नेता शामिल थे,और शुरू हुआ घोटाला उसी ज़मीन को उसी दिन यानि 18 मार्च 2021 को ही 2 घंटे के अंदर राम मंदिर ट्रस्ट के सचिव चंपत राय {जो RSS के सदस्य } ने सपा नेता सुल्तान अंसारी से 18 करोड़ रुपये में ख़रीद ली जिसमें भी गवाह के तौर पर अनिल मिश्रा व ऋषिकेश उपाध्याय शामिल रहे ,इससे साफ़ तौर पर पता चलता है कि भगवान राम के मंदिर जिसमें देश के करोड़ों-करोड़ लोग दान कर भव्य मंदिर का निर्माण चाहते हैं वहाँ अंदर खाने भगवान के नाम पर इस तरह के स्कैम चल रहे यह खबर बाहर आने पर देश का जनमानस आक्रोश में है ,यह तो वह है जिसका प्रमाण है बाक़ी अदृष्य कितना क्या हो रहा होगा ,प्रभु राम सब देख रहे हैं।

कुछ प्रमुख सवाल जो जनमानस में कौतूहल कर रहे–
◆ जमीन के उसी दिन दो बार क्रय-विक्रय की आवश्यकता क्या थी ? जमीन की प्रथम मालिक कुसुम पाठक से सीधे भगवान राम मंदिर ट्रस्ट ने 2 करोड़ में क्यों नही खरीदी ?
◆ जमीन को खरीदने वाला सपा नेता सुल्तान अंसारी क्या 2 करोड़ की जमीन खरीदने की वित्तीय स्थिति में था,क्या आयकर विभाग में वह इस कैपिसिटी का ITR भरता था ?
◆ जमीन के क्रय-विक्रय के गवाह कॉमन थे तो राम मंदिर ट्रस्ट को सीधे 2 करोड़ में क्यों नही दिलवाई गयी ?
◆ उसी दिन 2 करोड़ की जमीन 18 करोड़ की क्रय-विक्रय की गई ये घोटाला नही तो क्या है ?
◆ इसी तरह से और जमीन भी भगवान राम के मंदिर हेतु ट्रस्ट ने क्रय की है, अन्य जमीनों की भी क्रय-विक्रय में भी भ्रष्टाचार तो नही हुआ ?

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button