कोरी एवम लोधी समाज के सैकड़ो लोगों कांग्रेस में शामिल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश मुख्यालय में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश प्रियंका गांधी वाड्रा की जनता के मुद्दों पर किये जा रहे अनवरत संघर्ष से प्रभावित होकर कोरी एवम लोधी समाज के सैकड़ो लोगों ने कांगेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता ग्रहण करनेे वालोे में रचना वर्मा एवं बृजेश कुमार एडवोकेट के नेतृत्व में बेनी प्रसाद शाक्य, बेनी प्रसाद शाक्य (पूर्व राष्ट्रीय सचिव अखिल भारतीय कोली/कोरी समाज, राम नरेश शाक्य सुनील कुमार शाक्य, सुशील कुमार शाक्य,अमित कुमार, संजय कुमार, जय सिंह लोधी, एडवोकेट एवं पूर्व जिला अध्यक्ष अपना दल जनपद हमीरपुर के नेतृत्व में, दृगपाल लोधी,बृजकिशोर लोधी,अरूण कुमार एडवोकेट, राजेन्द्र सिंह लोधी, संतराम,अजय राज इत्यादि ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।उक्त कार्यक्रम में प्रदेश सचिव, एवं प्रभारी जनपद हमीरपुर डॅा. मनोज तिवारी पूर्व अध्यक्ष लखनऊ विश्वविद्यालय,अजहर, फैज खान, प्रदेश उपाध्यक्ष, विधि सेल संतोष त्रिपाठी पूर्व राष्ट्रीय सचिव (यूथ), अंशू अवस्थी प्रवक्ता उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी, पिंटू शुक्ला पूर्व अध्यक्ष (यूथ), बी.पी. सिंह सहित अन्य कांग्रेंस के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button