अपग्रेड हो रहे अस्पताल, करोड़ों की वित्तीय स्वीकृति। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दी जानकारी, कहा- अत्याधुनिक मशीनें हो रहीं स्थापित। प्रदेश में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्रों एवं पुराने अस्पतालों को किया जा रहा अप टू डेट। अपग्रेड हो रहे अस्पताल-ब्रजेश पाठक

लखनऊ। प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने के लिए युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्रों में अत्याधुनिक मशीनों की स्थापना एवं पुराने अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। यह कहना है प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग में व्यापक स्तर पर कार्य चल रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि प्रदेश के नवनिर्मित चार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, गाजीपुर के मरदह, प्रतापगढ़ के जामताली, बलिया के चितवढ़ागांव एवं कानपुर देहात के मैथा में आधुनिक उपकरणों (डिजीटल एक्स-रे मशीन एवं अन्य उपकरण) को स्थापित करने हेतु 2.77 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।

वहीं, 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय, सिरौली, गौसपुर (बाराबंकी) में सी आर्म मशीन स्थापित करने के लिए 18.25 लाख रुपए एवं डॉ. श्यामा प्रसाद (सिविल) चिकित्सालय, लखनऊ में अल्ट्रासाउंट मशीन को क्रय कर स्थापित करने हेतु 15 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। वहीं, जिला महिला चिकित्सालय, बाराबंकी में पैथॉलॉजी के उपकरणों को क्रय किए जाने हेतु 17.69 लाख तथा 100 शैय्यायुक्त चिकित्सालय, सोनबरसा, बलिया को उच्चीकृत किए जाने हेतु 2.10 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। अपग्रेड हो रहे अस्पताल-ब्रजेश पाठक