‘समाजवादी सरकार बनाएं, गोंडवाना जनसंदेश यात्रा‘ रवाना

अखिलेश यादव और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने संयुक्त रूप से झंडी दिखाकर आज पार्टी मुख्यालय से ‘समाजवादी सरकार बनाएं, गोंडवाना जनसंदेश यात्रा‘ को रवाना किया। यह यात्रा पूर्वांचल के 28 जनपदों में जाएगी और 31 दिसम्बर 2021 को इसका लखनऊ में ही समापन होगा।इस अवसर पर अपने सम्बोधन में अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की भेदभावपूर्ण नीति से समाज में खांई बढ़ी है। प्रदेश को आर्थिक रूप से कमजोर किया है। उसकी राजनीति नफरत की है। भाजपा नेताओं की भाषा अभी और बदलेगी। चुनाव जैसे-जैसे नज़दीक आएंगे भाशा और ज्यादा गंदी होती जाएगी।


    गोंडवाना जनसंदेश यात्रा के माध्यम से समाजवादी सरकार की उपलब्धियों की गांव-गांव, घर-घर जानकारी देते हुए वर्ष 2022 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए जनचेतना जगाना लक्ष्य है।गोंडवाना जनसंदेश यात्रा में लगभग 100 प्रमुख गोंडवाना नेता कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं। इनमें प्रमुख हैं उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविन्द गोंडवाना प्रदेश अध्यक्ष राम नाथ गोंड, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ श्री व्यासजी गोंड, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा मनोज शाह, प्रदेश उपाध्यक्ष लल्लन जी गोंड, राष्ट्रीय संगठन सचिव शर्फी सिंह परास्ते, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सक्खू सिंह मराठी, महिला मोर्चा लखनऊ अध्यक्ष डॉ0 सरोज सिंह भी इस यात्रा के साथ रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button