बाबा विश्वनाथ अखिलेश को सद्बुद्धि दें- स्वतंत्र देव सिंह

स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश की अमर्यादित और असंस्कारित भाषा पर किया तीखा प्रहार।बाबा विश्वनाथ अखिलेश को सद्बुद्धि दें।‘भारतीय संस्कृति के गौरव की टीस उनके मन मे बनी हई है‘।

हिमांशु दुबे

लखनऊ।  भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने काशी धाम के नवीन स्वरूप के उदघाटन के बाद जारी बयान में कहा कि आज का दिन पावन पवित्र काशी के लिए, पूरे भारत के लिए, भारतीय संस्कृति के लिए एवं देश की गौरवशाली परंपरा के लिए एक युगांतरकारी दिन है। उन्होंने कहा कि दुनिया इस महान अवसर की गवाह बनी। हर देशवासी अभिभूत हुआ, आनन्दित हुआ। श्रमिकों का प्रधानमंत्री जी द्वारा सम्मान और उनके साथ भोजन देशवासियों को भावुक करने वाला पल था। सैकड़ों वर्षों का सपना आज साकार हुआ। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव ने जिस ढंग से प्रधानमंत्री को लेकर ओछी प्रतिक्रिया दी है, वह दिखाता है कि काशी का कायाकल्प और भारतीय संस्कृति का बढ़ता गौरव उनको पच नहीं रहा।


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी अमर्यादित और असंस्कारित भाषा का प्रयोग दिखाता है कि काशी के कायाकल्प और भारतीय संस्कृति के गौरव की टीस उनके मन मे बनी हुई है। उन्हें भारतीय संस्कृति का गौरव फूटी आंखों नहीं सुहा रहा।उन्होंने कहा कि उनकी सोच आज भी राम भक्तों पर गोलियां चलवाने वाली है। वे आज भी भारत की सांस्कृतिक विरासत को क्षति पहुंचाने वाले औंरगजेब की विचारधारा के साथ हैं। भाजपा अध्यक्ष ने कहा ‘‘मैं कहूंगा कि वे काशी आएं। बाबा विश्वनाथ के दर्शन करें। बाबा विश्वनाथ उन्हें सद्बुद्धि दें‘‘।  

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button