छात्राओं ने संभाली यातायात की कमान, लोगों को किया जागरूक

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज- आज दिनांक 03-03-2021 उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महराजगंज प्रदीप गुप्ता के निर्देशन में सेंट जोसेफ स्कूल महराजगंज की छात्राओं को यातायात पुलिस की जिम्मेदारी देते हुए शहर के प्रमुख चौराहे पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर वाहन चालकों को सुगम यातायात व्यवस्थित करने में सहयोग की अपील की गई।

पुलिस अधीक्षक महराजगंज के मार्गदर्शन में छात्राओं को यातायात व्यवस्था सुधारने और यातायात के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराने के उद्देश्य से शहर की यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने का मौका दिया गया। इसी क्रम में यातायात व्यवस्था में छात्राओं के द्वारा यातायात पुलिस के साथ वाहन चालकों को यातायात संबंधी नियमों से अवगत कराते हुए यातायात को सुगम तरीके से संचालित करने की अपील की गई। ट्रैफिक पुलिस बनकर लोगों से विनम्रता पूर्वक व्यवहार करते हुए यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु कहा गया।

छात्राओं के द्वारा पूरे मनोयोग से सभी नागरिकों एवं वाहन चालकों से यातायात व्यवस्थित करने की अपील की गई। इस दौरान छात्राओं द्वारा नियमों एवं सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया । लोगों से अपील की गई कि वे तय मानक से अधिक गति से वाहन न चलाएं, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें, शराब पीकर वाहन कभी न चलाएं, सड़क पर लगे ट्रैफिक संकेतों का पालन करें ।

छात्राओं द्वारा कुल 98 चालान भी किया गया।इस दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली मनीष सिंह, पीआरओ पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार पंत, नगर चौकी इंचार्ज एवं यातायात तथा पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button