राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण रसीद काटी गई

युवा उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल कोल्हुई संयुक्त महामंत्री द्वारा राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण रसीद काटी गई।

सुनील कुमार पाण्डेय

महराजगंज – कोल्हुई अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण हेतु समर्पण राशि एकत्र करने के अभियान में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनधि मंडल कोल्हुई के लोग भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी क्रम में शनिवार को कोल्हुई उपनगर में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल नगर इकाई कोल्हुई के संयुक्त महामंत्री मोहन प्रजापति द्वारा अन्य पदाधिकारियो के मौजूदगी में राम मंदिर निर्माण हेतु निधि समर्पण रसीद काटा गया ।

युवा नगर अध्यक्ष देव अग्रहरि के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मंडल जिला इकाई महाराजगंज के युवा जिलाध्यक्ष को रसीद सौपी गयी। बताते चले संयुक्त महामंत्री मोहन प्रजापति द्वारा कहा गया कि प्रभु श्री राम के मंदिर निर्माण में समाज के सभी लोगो का स्वेच्छा से आगे आना बड़े ही प्रशन्नता का विषय है, इसके उपरांत मंदिर निर्माण हेतु जिस तरह का भी सहयोग देना होगा उसमे वह और व्यापार मंडल के लोग हर स्तर से तत्पर रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button