2022 में बनेगी पूर्ण बहुमत की सरकार

विभिन्न जनपदों से आये हिंदू युवा वाहिनी और सपा-बसपा से आये जिला पंचायत सदस्यों और नेताओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता।प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर शामिल हुए नेताओं ने 2022 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का लिया संकल्प।2022 में बनेगी कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार।कांग्रेस पार्टी की विचारधारा-सिद्धांतों एवं कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा के जनप्रिय नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते देवरिया ,बाराबंकी और सीतापुर से विभिन्न पार्टी के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन पर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के प्रवक्ता संजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री केशव चंद्र यादव के नेतृत्व में जनपद देवरिया के हिन्दू युवा वाहिनी के नेता और पूर्व जिला पंचायत सदस्य अनिल चौरसिया, बहुजन समाज पार्टी के जिला प्रभारी आनंद प्रकाश भारती, बसपा के विधानसभा अध्यक्ष हरिप्रसाद, मछुआरा समिति के नेता पारसनाथ  निषाद, बसपा नेता राजेश कुमार मौर्य, संजय कुशवाहा दलित मानवाधिकार नेता अशोक प्रसाद , रमेश यादव , हरिराम यादव प्रधान , सूर्य प्रकाश श्रीवास्तव , अख्तर हुसैन सपा नेता,  सुनील कुमार गुप्ता ,दिलीप कुमार गुप्ता ,संजय प्रसाद, शांतनु निषाद, शैलेश कुमार सांसी, रश्मि सांसी ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


  देवरिया के विभिन्न दलों से आये नेताओं ने युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चंद्र यादव के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू से मुलाकात की और पार्टी में अपनी आस्था व्यक्त की।जनपद सीतापुर और बाराबंकी के विभिन्न दलों के नेताओं ने प्रदेश कांग्रेस सचिव कैलाश चौहान के नेतृत्व में प्रधान सुरेश चंद चौहान, प्रधान दिनेश निषाद , प्रधान कैलाश चौहान, पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी पवन चौहान, राम कुमार चौहान , अंकित चौहान , विनोद गौतम ,देशराज,कल्लू गौतम, राकेश वर्मा, रामबचन, सुकाई, सत्यवान वर्मा, अनिरुद्ध सिंह चौहान,राममूर्ति सिंह चौहान, सर्वेश भार्गव, संदीप भार्गव,अमर सिंह भार्गव,रामचंद्र सिंह चौहान,भगत सिंह चौहान,रामकिशन,भग्गल सिंह चौहान,टेक चन्द्र निषाद, प्रमोद कुमार,सलीम अंसारी,अभय सिंह चौहान के साथ आये सैकड़ों की संख्या में समर्थकों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।


    सदस्यता ग्रहण अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सदस्यता ग्रहण करने वाले नेताओं पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी लगातार प्रदेश में जनता के मुद्दों को उठा रही है और सड़क पर उतर कर लडाई लड रही है,सभी दलों की सरकारों को प्रदेश की जनता ने देखा सपा, बसपा और भाजपा सरकारों ने प्रदेश में रोजगार, उद्योग चौपट कर दिए बेरोजगारी बढ़ गयी अब जनता श्रीमती प्रियंका गांधी जी के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने जा रही है।कांग्रेस पार्टी में शामिल नेताओं ने भी अपने विचार रखे और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में 2022 में कांग्रेस की सरकार बनाने का संकल्प लिया,सदस्यता   कार्यकम के अवसर पर कोषाध्यक्ष सतीश अजमानी, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष (प्रभारी प्रशासन) योगेश दीक्षित,अखिलेश वर्मा मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button