महराजगंज के चौक बाजार पहुंचे सीएम-114 परियोजनाओं का किया लोकर्पण/शिलान्यास

  1. मुख्यमंत्री ने जनपद महराजगंज में 279.30 करोड़ रु0 लागत की 114 विकास परियोजनाओं। का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
  2. मुख्यमंत्री द्वारा नगर पंचायत चैक के कार्यालय का शुभारम्भ।
  3. जनपद महराजगंज में 04 नई नगर पंचायतें बनी हैं, जिससे इनके तहत आने वाली आबादी को अब शहर की सुख-सुविधा मुहैया होंगी।
  4. प्रदेश सरकार 16 जनपदों में मेडिकल काॅलेज बनाने जा रही, जिसमें महराजगंज जनपद भी शामिल
  5. वर्ष 2017 में सरकार बनने के पश्चात सर्वप्रथम लघु एवं सीमान्त किसानों के फसली ऋण माफ किये गये, जिसमें जनपद महराजगंज के लगभग 01 लाख किसानों का ऋण माफ हुआ
  6. राज्य सरकार ने बिना भेदभाव किए हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया।
  7. व्यवस्थित कार्यशैली के कारण ही प्रदेश की गरीब जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
  8. प्रदेश सरकार किसानों की खुशहाली के लिए निरन्तर कार्य कर रही है।
  9. राज्य सरकार की सोच है कि हर गरीब के पास पक्का मकान हो, इसके लिए प्रधानमंत्री ।आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्रों को लाभ दिया जा रहा है।

लखनऊ। आज जनपद महराजगंज स्थित चौक बाजार में 279.30 करोड़ रुपये लागत की 114 विकास परियोजनाओं का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने नगर पंचायत चैक के कार्यालय का शुभारम्भ भी किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनपद महराजगंज में 04 नई नगर पंचायतें बनी हैं, जिससे इनके तहत आने वाली आबादी को अब शहर की सुख-सुविधा मुहैया होंगी। प्रदेश सरकार की विगत 04 वर्ष की उपलब्धियां सर्वविदित हैं। व्यवस्थित कार्यशैली के कारण ही प्रदेश की गरीब जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार 16 जनपदों में मेडिकल काॅलेज बनाने जा रही है, जिसमें महराजगंज जनपद भी शामिल है। राज्य सरकार ने बिना भेद-भाव हर क्षेत्र का विकास सुनिश्चित किया है। सरकार की सोच है कि हर गरीब के पास पक्का मकान हो। इसके लिए प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना के अन्तर्गत पात्रों को लाभ दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की खुशहाली के लिए निरन्तर कार्य कर रही है। वर्ष 2017 में सरकार बनने के पश्चात सर्वप्रथम लघु एवं सीमान्त किसानों के फसली ऋण माफ किये गये, जिसमें जनपद महराजगंज के लगभग 01 लाख किसानों का ऋण माफ हुआ था। काॅन्ट्रैक्ट फार्मिंग का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य किसानों का विकास और समृद्धि है। जनसभा की समाप्ति के पश्चात् मुख्यमंत्री ने पिपरा सोनाड़ी देवी मन्दिर में दर्शन-पूजन किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button