Friday, March 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या सेवामित्र पोर्टल की सुविधा घर बैठे

सेवामित्र पोर्टल की सुविधा घर बैठे

282

अयोध्या। सहायक निदेशक क्षेत्रीय सेवायोजन ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि जनपद के समस्त नागरिको को सूचित किया जाता है कि सेवायोजन विभाग द्वारा डोर डोर सेवायें उपलब्ध कराने हेतु सेवामित्र पोर्टल sewamitra.up.gov.in  को विकसित किया गया है। प्रदेश सरकार ने सबका हुनर-सबको काम आदर्श वाक्य के साथ सेवामित्र डिजीटल प्लेटफार्म शुरू किया है। इसका उद्देश्य कई तरह की रोजमर्रा घरेलु सेवाएं देने वाले लोगों का काम को प्रमाणित कर स्थानीय स्तर पर उन्हें रोजगार दिलाना है। अब जनपद अयोध्या में भी ये सेवायें शुरू हो चुकी है।

अब तक 13 सेवाप्रदाता सेवामित्र पोर्टल पर आनबोर्ड हो चुके है जिनके द्वारा निम्नलिखित सेवाऐं प्रदान की जा रहीं है-कम्प्यूटर प्रिंटर रिपेयर, इवेंटर बैट्री रिपेयर, हार्डवेयर, इलेक्ट्रिशियन, आर0ओ0 रिपेयर समस्त जनपदवासी एवं कार्यालयाध्यक्ष उपरोक्त सेवाओं को सेवामित्र पोर्टल की वेबसाइट sewamitra.up.gov.in पर या गूगल प्लेस्टोर से ऐप को डाउनलोड कर अथवा सेवामित्र एप काल सेंटर के टोल फ्री नम्बर 155330 पर बुकिंग कर सकते है। आम जनमानस को अवगत कराना है कि वे सेवामित्र पोर्टल की सुविधा का घर बैठे लाभ ले सकते है।