औषधीय पौध रोपण कर ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना

औषधीय पौध रोपण कर ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना। पर्यावरण दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया था औषधि वन का शुभारंभ।

लखनऊ। प्रदेश में हरित आवरण वृद्धि एवं प्रत्येक प्रदेशवासी की स्वास्थ्य, सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रोग निदान, चिकित्सा आहार और जीवनशैली में जड़ी-बुटियों का उपयोग करके रोगों के इलाज की विधि विकसित करने वाले महर्षि चरक स्मृति में प्रदेश में वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 ‘एक पेड़ मां के नाम‘ के अंतर्गत 16 जुलाई 2026 को प्रत्येक जनपद में औषधीय पौधों का रोपण कर ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना की जा रही है। औषधि वन में तुलसी, नीम, हरड़, बहेड़ा, आंवला, चिरैता, कपूर, मुलेठी, बेल सहित स्थानीय मृदा व जलवायु के अनुकूल पौधों का रोपण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि विश्व पर्यावण दिवस के अवसर पर 05 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिंदूर का पौध रोपित कर ‘महर्षि चरक औषधि वन’ की स्थापना का शुभारम्भ किया था।

Related Articles

Back to top button