Saturday, March 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करें

221

अयोध्या। मण्डलायुक्त नवदीप रिणवा ने आगामी विधानसभा चुनाव-2022 को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से ढंग से संपन्न कराने के लिए चुनाव ड्यूटी में लगे सभी मजिस्ट्रेट क्षेत्राधिकारी आदि को अपने अपने क्षेत्रों में भ्रमण कर निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने की अपेक्षा की है। उन्होंने कहां की चुनाव में किसी भी दबाव बनाने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाए इसके साथ ही किसी भी सार्वजनिक सरकारी भवन पर पोस्टर कोडिंग आदि नहीं होनी चाहिए और मतदान कार्मिक निष्पक्ष रहकर निर्वाचन कार्य का ईमानदारी से अपने दायित्व का निर्वहन करें। मंडलायुक्त ने कहा कि दिव्यांग मतदाताओं का मतदान कराने के लिए संपूर्ण व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाए उनके लिए रैंप व्हीलचेयर,प्रत्येक मतदान केंद्रों पर महिला व पुरुष शौचालय की व्यवस्था को दुरुस्त रखा जाएद्य आदर्श आचार संहिता धारा 144 तथा निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराए जाने के निर्देश मंडल के समस्त जिला निर्वाचन अधिकारियों को दिए हैं। निर्वाचन आयोग के निर्देशों को उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट भी दर्ज करवाने के निर्देश दिए।